Indian Railways Rules: भारतीय रेलवे से सफर करते समय आपने अक्सर ध्यान दिया होगा कि ट्रेन के आखिरी डिब्बे या कोच के पीछे बड़े अक्षरों में पीले या सफेद रंग से 'X' का निशान बना होता है। इसके साथ ही नीचे एक छोटे बोर्ड पर 'LV' भी लिखा होता है।
{"_id":"6a3be718c2bf31cff10179fd","slug":"why-indian-trains-have-x-and-lv-written-on-the-last-coach-significance-explained-know-in-hindi-2026-06-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"X on Train: ट्रेन के आखिरी बोगी पर क्यों लिखा होता है 'X' और 'LV'? ज्यादातर लोग नहीं जानते हैं इसका सही मतलब","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
X on Train: ट्रेन के आखिरी बोगी पर क्यों लिखा होता है 'X' और 'LV'? ज्यादातर लोग नहीं जानते हैं इसका सही मतलब
Wed, 24 Jun 2026 07:48 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Wed, 24 Jun 2026 07:48 PM IST
सार
X Sign on Train Meaning: भारतीय रेलवे में जब कोई भी ट्रेन क्रॉस करती है तो ये देखने को मिलता है कि ट्रेन के लास्ट बोगी पर क्रॉस यानी (X) का सिंबल बना होता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं कि इस X का क्या मतलब होता है।
विज्ञापन
ट्रेन के पीछे X का मतलब
- फोटो : AI
आखिरी डिब्बे पर बने X के निशान का मतलब
- फोटो : AdobeStock
आखिरी डिब्बे पर बने X के निशान का असली मतलब
- ट्रेन के अंतिम कोच पर बने X के निशान का सीधा मतलब यह होता है कि यह उस गाड़ी का आखिरी डिब्बा है और पूरी ट्रेन सुरक्षित रूप से आगे बढ़ चुकी है।
- अगर कोई ट्रेन किसी स्टेशन से गुजरती है और उसके आखिरी डिब्बे पर 'X' नहीं दिखाई देता, तो इसका मतलब है कि ट्रेन के कुछ डिब्बे पीछे ही छूट गए हैं और कोई बड़ा हादसा हो चुका है।
छोटे बोर्ड पर लिखे 'LV' का क्या अर्थ है?
- फोटो : Adobe Stock
छोटे बोर्ड पर लिखे 'LV' का क्या अर्थ है?
- अगर आपने ध्यान दिया होगा तो X के ठीक नीचे या पास में लिखे अंग्रेजी में LV भी (Last Vehicle) लिखा होता है, जिसका हिंदी में सीधा और सरल अर्थ है 'आखिरी वाहन' या 'अंतिम डिब्बा' होता है।
- यह आमतौर पर एक छोटा सा साइनबोर्ड होता है जिस पर काले रंग की बैकग्राउंट में सफेद या पीले रंग से 'LV' लिखा जाता है, ताकि दिन के उजाले में यह दूर से ही साफ-साभ दिखाई दे सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेशन मास्टर इस साइन को क्यों देखता है?
- फोटो : Adobe Stock
स्टेशन मास्टर इस साइन को क्यों देखता है?
- जब कोई ट्रेन किसी रेलवे स्टेशन या केबिन से गुजरती है, तो ड्यूटी पर तैनात स्टेशन मास्टर या रेलवे कर्मचारी का सबसे पहला काम ट्रेन के आखिरी डिब्बे पर इस 'X' और 'LV' के निशान को देखना होता है।
- इस निशान को देखने के बाद ही स्टेशन मास्टर को तसल्ली होती है कि पटरी पूरी तरह साफ है। इसके बाद ही वह उस ट्रैक पर दूसरी ट्रेन को आने की अनुमति (सिग्नल) देता है।
विज्ञापन
रात के समय सुरक्षा के लिए क्या होती है व्यवस्था?
- फोटो : Adobe Stock
रात के समय सुरक्षा के लिए क्या होती है व्यवस्था?
- रात के अंधेरे में जब 'X' या 'LV' का बोर्ड साफ दिखाई नहीं देता, तब इस नियम को बनाए रखने के लिए ट्रेन के आखिरी डिब्बे के पीछे एक लाल रंग की चमकदार लाइट लगाई जाती है।
- यह लाइट हर दो सेकंड में ब्लिंक (चमकती) करती है, जिससे घने कोहरे या अंधेरे में भी पीछे से आ रही किसी दूसरी ट्रेन के लोको पायलट और स्टेशन स्टाफ को पता चल जाता है कि आगे ट्रैक खाली नहीं है।