फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rent Agreement: क्यों 12 नहीं 11 महीने का ही बनाया जाता है रेंट एग्रीमेंट? जानें क्या है इसके पीछे का नियम

Fri, 20 Jan 2023 04:25 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 20 Jan 2023 04:25 PM IST
विज्ञापन
Why House Rental Agreements for 11 Months Required in India Know Rent Agreement Rules And Laws News in Hindi
रेंट एग्रीमेंट 11 महीने का ही क्यों होता है? - फोटो : istock

Rent Agreement Rule: मेट्रो सिटी में अपना घर होना किसी सपने के पूरे हो जाने से कम नहीं है, क्योंकि यहां की प्रॉपर्टी की कीमत लगभग हर किसी को डराती है। ऐसे में हर कोई यहां घर ले पाए, ये मुश्किल नजर आता है। इसलिए यहां नौकरी करने वाले लोग किराए पर रहने को मजबूर है। किराए पर रहने के अपने कई नियम होते हैं, जिनका पालन करना होता है, जिनमें से एक है रेंट एग्रीमेंट बनवाना। जब भी कोई किराएदार घर किराए पर लेता है तो उसका एक रेंट एग्रीमेंट बनता है। पर क्या आपने कभी ये सोचा है कि रेंट एग्रीमेंट 11 महीने का ही क्यों बनता है, मतलब पूरे एक साल को क्यों नहीं? शायद कभी न कभी तो सोचा ही होगा? तो चलिए बिना देर किए जानते हैं इसके पीछे की वजह के बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Why House Rental Agreements for 11 Months Required in India Know Rent Agreement Rules And Laws News in Hindi
रेंट एग्रीमेंट 11 महीने का ही क्यों होता है? - फोटो : istock

क्यों जरूरी होता है रेंट एग्रीमेंट करना?

  • दरअसल, जब कोई किराएदार घर किराए पर लेता है और मकान मालिक उसे घर किराए के लिए देता है, तो दोनों के बीच लिखित रूप में एग्रीमेंट होता है। इसमें घर के बारे में जानकारी होती है, किराएदार और मकान मालिक के बारे में जानकारी होती है, पता होता है, किराया लिखा होता है और साथ ही मकान मालिक अपनी शर्ते भी उसमें लिखता है। इस पूरे दस्तावेज को रेंट एग्रीमेंट कहा जाता है।
Why House Rental Agreements for 11 Months Required in India Know Rent Agreement Rules And Laws News in Hindi
रेंट एग्रीमेंट 11 महीने का ही क्यों होता है? - फोटो : istock

11 महीने का ही क्यों?

  • अब जानते हैं कि रेंट एग्रीमेंट 12 महीने की जगह पर 11 महीने के ही क्यों बनाए जाते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि अगर कोई मकान मालिक अपनी किसी प्रॉपर्टी को किराए पर 12 महीने या उससे अधिक समय के लिए देता है, तो उसे रेंट एग्रीमेंट को रजिस्टर कराना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Why House Rental Agreements for 11 Months Required in India Know Rent Agreement Rules And Laws News in Hindi
रेंट एग्रीमेंट 11 महीने का ही क्यों होता है? - फोटो : pixabay
  • ऐसे में इस कागजी कार्यवाही में खर्च होता है, जिस झंझट से बचने के लिए रेंट एग्रीमेंट को 11 महीने का ही किया जाता है। यही नहीं, इसे 12 महीने का करने पर रजिस्ट्रेशन फीस के साथ इसमें स्टैंप पेपर भी लगाया जाता है। पर 11 महीने का रेंट एग्रीमेंट करने में ऐसी कोई जरूरत नहीं होती है।
विज्ञापन
Why House Rental Agreements for 11 Months Required in India Know Rent Agreement Rules And Laws News in Hindi
रेंट एग्रीमेंट 11 महीने का ही क्यों होता है? - फोटो : istock

रेंट एग्रीमेंट सही या गलत?

  • कई लोग सोचते हैं कि रेंट एग्रीमेंट बनवाना जरूरी होता है क्या? तो इसका जवाब है हां बिल्कुल, क्योंकि इससे न तो आगे चलकर मकान मालिक को दिक्कतें होती हैं और न ही किराएदार को। एग्रीमेंट मकान मालिक की सारी शर्तें, किराए जैसी बाकी सभी जानकारियां होती हैं। ऐसे में मकान मालिक और किराएदार के लिए ये सही रहता है और इससे कोई दिक्कत भी पैदा नहीं होती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed