डस्टबिन में गीला कचरा रखने पर सब्जियों के छिलकों, बचे खाने और दूसरे कचरे से थोड़ा-बहुत पानी या रस निकल सकता है। यह डस्टबिन के नीचे या किनारों पर चिपक जाता है। कई बार सामान्य तरीके से पानी डालकर धोने पर यह पूरी तरह साफ नहीं होता। बाद में यही जमा गंदगी बदबू करती रहती है, खासकर जब डस्टबिन को दोबारा बंद कर दिया जाए। तो आज की खबर में हम आपको इसी खबर के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
साफ करने के बाद भी डस्टबिन से नहीं जाती गंध? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:45 PM IST
सार
Dustbin Still Smell: डस्टबिन को धोने के बाद भी अगर उसमें से बदबू आती रहती है तो इसका मतलब यह नहीं कि सफाई ठीक से नहीं हुई। कई बार कचरे का रस, खाने के छोटे टुकड़े, ढक्कन या किनारों पर जमा गंदगी और अंदर रह गई नमी बदबू की वजह बनती है। सही तरीके से सफाई और डस्टबिन को पूरी तरह सुखाने से इस परेशानी को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन