जब कड़ाही में तेल गर्म होता है और उसमें तड़का या मसाला डाला जाता है तो तेल की बहुत छोटी बूंदें और भाप आसपास की हवा में फैल सकती हैं। इनमें से कुछ कण पास की दीवार और कैबिनेट की सतह पर जाकर चिपक जाते हैं। शुरुआत में यह परत दिखाई नहीं देती, लेकिन रोज खाना बनने पर धीरे-धीरे मोटी और चिपचिपी होने लगती है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी खबर के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
रसोई की दीवार पर इतनी जल्दी जम जाती है तेल की चिपचिपी परत? वजह सिर्फ छींटे नहीं
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Mon, 14 Sep 2026 04:11 PM IST
सार
Oil Layer Build Up on Kitchen Walls: रसोई में खाना बनाते समय सिर्फ बर्तन ही नहीं, आसपास की दीवारें भी तेल और मसालों की हल्की परत पकड़ लेती हैं। गैस के पास की दीवार पर यह गंदगी जल्दी दिखती है। इसकी वजह सिर्फ तेल के छींटे नहीं, बल्कि खाना बनाते समय हवा में फैलने वाली भाप और तेल के बारीक कण भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन