फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Investment Tips: अगर आप भी बनना चाहते हैं मालामाल, तो जरूर करें यहां निवेश, जानें क्या हैं फायदे

Thu, 16 Dec 2021 02:31 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 16 Dec 2021 02:31 PM IST
विज्ञापन
why buy gold benefits of investment in gold
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

कोरोना की वजह से भारत ही नहीं बल्कि विश्व के कई देशों की अर्थव्यवस्था ठप हुई, जिसकी वजह से मार्केट में मंदी का आलम है। मगर ऐसे में एक चीज काफी ज्यादा गौर करने वाली बात है कि मार्केट में सोने या इससे बनी चीजों की कीमतें हर रोज आसमान छू रही हैं, जिस कारण पिछले कई महीनों में सोने के दामों में काफी तेजी आई है। हर कोई अपनी जरूरत के हिसाब से सोना खरीदता है। कोई अपने लिए सोने की ज्वेलरी खरीदता है, तो कोई अन्य चीजों के लिए सोने की खरीदारी करता है। ऐसे में अगर आप एक बेहतर निवेश के बारे में सोच रहे हैं, तो सोने में निवेश करना आपके लिए काफी अच्छा विकल्प हो सकता है। ऐसे में उन चार आसान चरणों को जानना जरूरी है जिनसे सोने में कैसे निवेश करके आप भी मालामाल हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...

why buy gold benefits of investment in gold
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

सोने में निवेश के बदले मिलता है बेहतर लाभ 

  • सोने में निवेश को काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि सोने के दामों में होती बढ़ोत्तरी इसमें निवेश करने वालों का नुकसान नहीं होने देती है। इसके अलावा सोना निवेश और बेहतर रिटर्न के मामले में भी काफी अच्छा माना जाता है।
why buy gold benefits of investment in gold
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

बढ़ती रहती है सोने की मांग

  • बाजार में होने वाले मंदी और तेजी के असर से सोने में किया गया निवेश हमेशा सुरक्षित रहता है, जिसकी वजह से ये महंगाई को भी मात देने में सक्षम है। साथ ही शेयर मार्केट में आने वाली गिरावट के समय भी आपका सोना आपको अच्छा रिटर्न दे सकता है, क्योंकि जब-जब शेयर गिरता है, तब-तब आपके सोने का दाम बढ़ता जाता है। ऐसे में सोने में किया गया निवेश हमेशा सही और लाभदायक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
why buy gold benefits of investment in gold
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

गोल्ड-ईटीएफ और फंड से मिलता है बेहतर लाभ 

  • सोने में किए गए निवेश से ज्यादा लाभ पाने के लिए हमेशा दो तरह से निवेश करना चाहिए। इसके लिए आप गोल्ड ईटीएफ और गोल्ड फंड का विकल्प चुन सकते हैं। ऐसा करने से आपका सोना सुरक्षित हो जाता है और अगर आप ज्वैलरी भी बनवाते हैं, तो आपके सोने में कटौती नहीं होती है।
विज्ञापन
why buy gold benefits of investment in gold
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
  • गोल्ड ईटीएफ में निवेश करना बिल्कुल सोने खरीदने जैसा ही होता है, जबकि गोल्ड फंड में निवेश करना मतलब माइनिंग कंपनियों में सीधा निवेश करना, जिससे बाजार के उतार-चढ़ाव से भी आपका सोना सुरक्षित रहता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed