फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: लोन लेन वाले व्यक्ति की मृत्यु हो जाए तो कौन चुकाएगा उसका कर्ज, बैंक किससे करेगा वसूली?

Thu, 25 Sep 2025 03:34 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 25 Sep 2025 03:34 PM IST
सार

Who repay loan after borrower death: आपको इस बारे में पता होना जरूरी है कि लोन लेने वाले व्यक्ति की मृत्यु होने के बाद बैंक लोन की वसूली किससे करता है और बकाया रकम को पाने के लिए वह किन उपायों को अपनाता है? 

विज्ञापन
Who repay loan after borrower death Check loan liability legal rules who pays and steps
Who repay loan after borrower death - फोटो : Adobe Stock

Who repay loan after borrower death: आज के समय लोन लेना आम बात हो चुकी है। लोग घर खरीदने, कार खरीदने, निजी कार्यों, बिजनेस आदि विभिन्न जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई तरह के लोन लेते हैं। हालांकि, अगर लोन लेने वाले व्यक्ति की अचानक मृत्यु हो जाए तो इस स्थिति में एक सवाल उठता है कि क्या कर्ज खत्म हो जाएगा या उस कर्ज की अदायगी की जिम्मेदारी किसी और की होगी।



कई लोगों का मानना होता है कि उधार लेने वाले व्यक्ति की अगर मृत्यु हो जाती है तो इस स्थिति में बैंक कर्ज को माफ कर देता है, जबकि ऐसा नहीं है। आपको इस बारे में पता होना जरूरी है कि लोन लेने वाले व्यक्ति की मृत्यु होने के बाद बैंक लोन की वसूली किससे करता है और बकाया रकम को पाने के लिए वह किन उपायों को अपनाता है?

Who repay loan after borrower death Check loan liability legal rules who pays and steps
Who repay loan after borrower death - फोटो : Adobe Stock

नियमों की मानें तो अगर लोन लेने वाले व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो इस स्थिति में सबसे पहले बैंक को-एप्लिकैंट से कॉन्टैक्ट करने की कोशिश करता है। अगर को एप्लिकेंट नहीं होता है या को एप्लिकेंट संबंधित व्यक्ति का लोन नहीं दे सकता है तो इस स्थिति में बैंक गारंटर से कॉन्टैक्ट करता है। 

Navratri 2025: कुट्टू का आटा खाने से 200 लोग हुए बीमार, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे सेवन, ऐसे करें मिलावट का पता

Who repay loan after borrower death Check loan liability legal rules who pays and steps
Who repay loan after borrower death - फोटो : Adobe Stock

अगर गारंटर भी कर्ज चुकाने में असमर्थ होता है तो इस स्थिति में बैंक द्वारा मृत व्यक्ति के कानूनी उत्तराधिकारी से संपर्क किया जाता है। इस दौरान बैंक उससे लोन की जो राशि बकाया होती है उसे समय समय पर भुगतान करने के लिए कहता है। 

Apple: सेब खरीदते समय कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां, जानें स्वादिष्ट सेब का चुनाव करने का सही तरीका

विज्ञापन
विज्ञापन
Who repay loan after borrower death Check loan liability legal rules who pays and steps
Who repay loan after borrower death - फोटो : Adobestock

अगर को एप्लीकेंट, गारंटर और कानूनी उत्तराधिकारी में से कोई भी लोन की भरपाई करने में असमर्थ होता है तो इस स्थिति में बैंक मृत व्यक्ति की संपत्ति को सीज कर लेता है। इस तरह के मामलों में बैंक के पास मृत व्यक्ति की संपत्ति को बेचकर कर्ज वसूली करने का अधिकार होता है। 

Smartphone Tips: स्मार्टफोन बार-बार हैंग हो रहा है? ये टिप्स परफॉर्मेंस को कर सकते हैं बूस्ट

विज्ञापन
Who repay loan after borrower death Check loan liability legal rules who pays and steps
Who repay loan after borrower death - फोटो : Adobe Stock

अगर किसी व्यक्ति ने होम लोन या कार लोन ले रखा है और उसकी मृत्यु कर्ज की अदायगी करने से पहले हो जाती हो तो इस स्थिति में बैंक गाड़ी या घर को सीज कर लेता है। इसके बाद नीलामी में उसको बेचकर कर्ज की वसूली की जाती है। वहीं अगर व्यक्ति ने पर्सनल लोन लिया होता है तो दूसरी तरह की संपत्ति बेचकर बैंक कर्ज के पैसे वसूलता है।

Beehive: घर में मधुमक्खी ने लगा रखा है छत्ता, इन तरीकों से पा सकते हैं छुटकारा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed