22 सितंबर से नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। नवरात्रि आते ही हमारे घरों में व्रत की तैयारी शुरू हो जाती है। नवरात्रि के दिनों में कुट्टू के आटा का इस्तेमाल सबसे ज्यादा होता है। कुट्टू के आटे की मदद से पूड़ी, पकौड़ी, चीला जैसे व्यंजन बनाए जाते हैं। वहीं नवरात्रि के दिनों में बाजार में मिलावटी कुट्टू के आटे की खूब बिक्री की जाती है। मुनाफा कमाने के लिए कई विक्रेता इसमें अन्य पदार्थ मिला देते हैं। इससे कुट्टू के आटे की गुणवत्ता तो खराब होती ही है साथ में इसका सेवन करने से स्वास्थ्य पर कई तरह के नकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं।
इस नवरात्रि दिल्ली में मिलावटी कुट्टू का आटा खाने से 200 लोग बीमार हुए हैं। इस कारण बाजार में कुट्टू का आटा खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप मिलावटी कुट्टू के आटे की पहचान कर सकते हैं।
2 of 5
Kuttu ka atta me milawat ka pata kaise kare
- फोटो : AdobeStock
आप कुट्टू के आटे का रंग देखकर उसमें की गई मिलावट का पता कर सकते हैं। शुद्ध कुट्टू के आटे का रंग हल्का भूरा या ग्रे होता है। वहीं जो मिलावटी या नकली कुट्टू का आटा होता है उसका रंग सफेद या चमकीला होता है।
CIBIL Score: सिबिल स्कोर हो गया है खराब, तो इन तरीकों से कर सकते हैं सुधार
3 of 5
कुट्टू का आटा
- फोटो : freepik
आप महक से भी कुट्टू के आटे में की गई मिलावट का पता कर सकते हैं। शुद्ध कुट्टू के आटे में से हल्की मिट्टी जैसी खुशबू आती है। वहीं जो मिलावटी कुट्टू का आटा होता है उसमें से किसी भी तरह की कोई गंध नहीं आती है।
ABY: आयुष्मान कार्ड दिखाने के बावजूद अस्पताल इलाज करने के लिए मांग रहा पैसे, तो यहां करें शिकायत
4 of 5
कुट्टू के आटे की पूरी
- फोटो : freepik.com
रंग और महक के अलावा आप छूकर भी कुट्टू के आटे की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। असली कुट्टू का आटा हल्का दानेदार जैसा होता है। वहीं जो मिलावटी कुट्टू का आटा होता है वह महीन और चिकना होता है।
House Buying Tips: खरीदने जा रहे हैं नया घर? फ्रॉड और जालसाजी से बचने के लिए जरूर जान लें ये बातें
5 of 5
कुट्टू के आटे की रेसिपी
- फोटो : freepik.com
इसके अलावा आप पानी की मदद से भी कुट्टू के आटे में की गई मिलावट का पता कर सकते हैं। इसमें आपको एक गिलास पानी लेना है उसके बाद पानी में थोड़ा सा आटा डालना होगा। अगर आटा असली हुआ तो वह पानी के ऊपर तैरता रहेगा और धीरे धीरे घुलेगा। वहीं अगर आटा मिलवाटी है तो वह तुरंत पानी के नीचे बैठ जाएगा।
GST New Rates: जीएसटी की नई दरें कल से होंगी लागू, जानें एसी, टीवी, बाइक, कार की कीमत कितनी हो जाएंगी सस्ती