Rail Neer Helpline Number For Passengers: एक बड़ी संख्या में लोग भारतीय ट्रेनों से सफर करते हैं। आरामदायक सीटें, सोने की सुविधा, एसी और खानपान की व्यवस्था और यहां तक की ट्रेन में तो शौचालय भी होता है। जनरल से लेकर एसी क्लास तक की टिकट आप अपनी सुविधा के अनुसार ले सकते हैं और ट्रेन में सफर कर सकते हैं। वहीं, भारतीय रेलवे की तरफ से रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों के भीतर अपना पानी यानी 'रेल नीर' बेचा जाता है।
अब तक रेल नीर की एक छोटी बोतल की कीमत 10 रुपये और बड़ी बोतल की कीमत 15 रुपये थी, लेकिन सरकार द्वारा पानी से जीएसटी घटाने के बाद से इन रेल नीर की कीमत कम की गई है। ऐसे में अगर रेलवे परिसर या ट्रेन में आपसे वेंडर रेल नीर के लिए पुराने वाले दाम मांगते हैं या और भी अधिक पैसे लेते हैं आदि। तो आप उनकी शिकायत कर सकते हैं और ऐसे वेंडर पर कड़ी कार्रवाई भी हो सकती है। तो चलिए जानते हैं आप कैसे अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं...
2 of 5
रेल नीर से जुड़ी शिकायत कहां करें?
- फोटो : अमर उजाला
पहले जानते हैं कितनी कम हुई कीमत
- दरअसल, अब तक रेल नीर की छोटी बोतल (500 मिलीलीटर) 10 रुपये में मिलती थी। जबकि, बड़ी बोतल यानी 1 लीटर वाली रेल नीर की बोतल की कीमत 15 रुपये थी। पर सरकार द्वारा जीएसटी में की गई कटौती के बाद भारतीय रेलवे ने रेल नीर के दाम घटाए जिससे ट्रेन से यात्रा करने वाले पैसेंजर्स को राहत मिल सकती है।
3 of 5
रेल नीर से जुड़ी शिकायत कहां करें?
- फोटो : https://irctc.com/rail-neer-plants.php
- ऐसे में अब रेल नीर की छोटी बोतल यानी जो 500 मिलीलीटर की है उसकी नई कीमत 9 रुपये है और 1 लीटर वाली रेल नीर की पानी की बोतल की कीमत 14 रुपये है। रेलवे परिसर में 22 सितंबर 2025 से इसी कीमत पर पानी की बोतल बिक रही हैं।
4 of 5
रेल नीर से जुड़ी शिकायत कहां करें?
- फोटो : Adobe Stock
वेंडर नहीं ले सकते अधिक पैसे, लें तो तुरंत इस नंबर पर करें शिकायत
- भारतीय रेलवे द्वारा रेल नीर की नई कीमत तय कर दी गई है। ऐसे में कोई भी वेंडर यात्रियों से तय कीमत से अधिक नहीं वसूल सकता है या पुरानी कीमत नहीं ले सकता है। अगर कोई यात्री ऐसा करता है, तो आप उसकी शिकायत यात्री रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर कर सकते हैं। यहां से आपकी उचित मदद की जा सकती है।
5 of 5
रेल नीर से जुड़ी शिकायत कहां करें?
- फोटो : Adobe Stock
ये भी हैं विकल्प
- अगर आपसे कोई भी वेंडर रेल नीर के लिए तय कीमत से अधिक मांगता है, तो आप उसकी शिकायत रेल मदद के आधिकारिक एक्स अकाउंट के जरिए, हेल्पलाइन के जरिए भी शिकायत कर सकते हैं। आप स्टेशन मास्टर को भी इसकी शिकायत कर सकते हैं।