फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Card: अगर आपको भी बनवाना है आयुष्मान कार्ड, तो ऐसे चेक करें क्या आप पात्र हैं या नहीं

Fri, 30 May 2025 09:07 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 30 May 2025 09:07 AM IST
सार

Ayushman Card kaun Banwa Sakta Hai: आयुष्मान कार्ड प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तहत बनते हैं, लेकिन ये कार्ड सिर्फ उन लोगों के बनते हैं जो इस योजना के लिए पात्र होते हैं। ऐसे में क्या आप पात्र हैं? ये आप यहां चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन
who is eligible or not for ayushman card kiska ban sakta hai
आयुष्मान कार्ड किसका बन सकता है? - फोटो : Adobe Stock

Ayushman Card Eligibility Criteria: भारत सरकार और राज्य सरकारों की कई योजनाओं के जरिए एक बड़ी संख्या में लोग लाभान्वित हो रहे हैं। समय-समय पर कई पुरानी योजनाओं को और बेहतर किया जाता है, तो दूसरी तरफ कई नई योजनाओं की शुरुआत भी की जाती है। जैसे, प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना को ही ले लीजिए।



मौजदा समय में इस योजना से एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हैं और मुफ्त इलाज का लाभ ले रहे हैं। इस योजना के तहत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनते हैं और इसी कार्ड से कार्डधारक मुफ्त इलाज करवा सकता है। पर अगर आप भी सोच रहे हैं कि आपका भी आयुष्मान कार्ड बन जाए तो ये इतना आसान भी नहीं है, क्योंकि पहले आपको अपनी पात्रता चेक करनी होगी और अगर आप पात्र होते हैं तभी आप आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आप अपनी पात्रता कैसे चेक कर सकते हैं। आगे आप इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...

who is eligible or not for ayushman card kiska ban sakta hai
आयुष्मान कार्ड किसका बन सकता है? - फोटो : Adobe Stock

कैसे बनवाएं आयुष्मान कार्ड?

स्टेप 1

  • अगर आपको भी आयुष्मान कार्ड बनवाना है तो आपका पात्र होना जरूरी है
  • अगर आप पात्र हैं तो आवेदन करने के लिए आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है
  • यहां जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना होता है
  • इसके बाद सबसे पहले आवेदनकर्ता की पात्रता चेक की जाती है
who is eligible or not for ayushman card kiska ban sakta hai
आयुष्मान कार्ड किसका बन सकता है? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 2

  • अगर आप पात्र पाए जाते हैं तो आपसे संबंधित दस्तावेज लिए जाते हैं जिन्हें वेरिफाई किया जाता है
  • फिर जांच में सबकुछ सही पाए जाने के बाद आपका आवेदन कर दिया जाता है
  • इसके कुछ समय में आपका आयुष्मान कार्ड बनकर आ जाता है
  • अब आप अपने आयुष्मान कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं और इससे मुफ्त इलाज करवा सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
who is eligible or not for ayushman card kiska ban sakta hai
आयुष्मान कार्ड किसका बन सकता है? - फोटो : Adobe Stock

आयुष्मान कार्ड का फायदा क्या है?

  • अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवा लेते हैं तो इसका सबसे बड़ा फायदा होता है कि आप इस आयुष्मान कार्ड से अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। इस कार्ड की सालाना लिमिट 5 लाख रुपये होती है यानी आप सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज इस कार्ड से करवा सकते हैं। जो अस्पताल इस योजना में पंजीकृत हैं, सिर्फ वहां ही ये इलाज करवाया जा सकता है और इसमें कई प्राइवेट और सरकारी अस्पताल शामिल हैं।
विज्ञापन
who is eligible or not for ayushman card kiska ban sakta hai
आयुष्मान कार्ड किसका बन सकता है? - फोटो : Adobe Stock

आपका बन पाएगा आयुष्मान कार्ड या नहीं?

  • अगर आपको भी जानना है कि क्या आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं या नहीं हैं तो इसके लिए आपको सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in पर जाना है
  • फिर आपको यहां पर दिए हुए 'Am I Eligible' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
  • इसके बाद आपको अपनी कुछ जानकारियां यहां भरनी है जिसके बाद आपको पता चल जाता है कि आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं या नहीं हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed