फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दशहरा 2026: रावण दहन देखने जा रहे हैं तो बच्चों के साथ किन बातों का रखें ध्यान? यहां जानें ये 4 काम की बात

Wed, 14 Oct 2026 07:49 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 14 Oct 2026 07:49 AM IST
सार

Dussehra 2026: रावण दहन के दौरान बच्चों को आग, आतिशबाजी और भीड़ से सुरक्षित दूरी पर रखें। बच्चों को अकेला न छोड़ें और बिछड़ने की स्थिति में क्या करना है, यह पहले ही समझा दें। आप यहां इस बारे में जान सकते हैं।

विज्ञापन
Dussehra Ravan Dahan Safety Tips for Children mele mein bachon ka dhyan kaise rakhein
दशहरा मेले में बच्चों का ध्यान कैसे रखें? - फोटो : Amar Ujala AI

दशहरे पर रावण दहन देखने का उत्साह बच्चों से लेकर बड़ों तक में रहता है। मैदानों में सजी रोशनी, मेले की रौनक और आतिशबाजी बच्चों के लिए किसी बड़े उत्सव से कम नहीं होती। हालांकि, इस दौरान भारी भीड़, पटाखों की आवाज, आग की लपटें और धक्का-मुक्की जैसी स्थितियां परेशानी का कारण बन सकती हैं।



ऐसे में अगर आप भी बच्चों के साथ रावण दहन देखने जा रहे हैं, तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए। इससे परिवार के सभी सदस्य उत्सव का आनंद ज्यादा सुरक्षित तरीके से ले सकते हैं। तो चलिए जानते हैं दशहरे के मेले में बच्चों को ले जाते समय आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Trending Videos
Dussehra Ravan Dahan Safety Tips for Children mele mein bachon ka dhyan kaise rakhein
दशहरा मेले में बच्चों का ध्यान कैसे रखें? - फोटो : AI Generated

बच्चों के साथ रावण दहन देखने जाएं तो किन बातों का रखें ध्यान?

भीड़ से दूर सुरक्षित जगह चुनें

  • रावण दहन के समय मैदान में बड़ी संख्या में लोग जमा हो सकते हैं
  • ऐसे में बच्चों के साथ ऐसी जगह खड़े हों, जहां से कार्यक्रम साफ दिखाई दे और जरूरत पड़ने पर आसानी से बाहर निकला जा सके भीड़ के बीच आगे जाने के लिए धक्का-मुक्की न करें
  • साथ ही आयोजकों और पुलिस की ओर से निर्धारित सुरक्षा घेरा पार करने से बचें
Dussehra Ravan Dahan Safety Tips for Children mele mein bachon ka dhyan kaise rakhein
दशहरा मेले में बच्चों का ध्यान कैसे रखें? - फोटो : Adobe Stock

आग और आतिशबाजी से बनाकर रखें दूरी

  • रावण के पुतले में आग लगाए जाने के दौरान चिंगारियां और जलते हुए हिस्से आसपास गिर सकते हैं
  • इसलिए बच्चों को पुतले, आतिशबाजी और आग जलाने वाले स्थान से पर्याप्त दूरी पर रखें
  • बच्चों को जलते पटाखे या जमीन पर पड़े अधजले पटाखे उठाने न दें
विज्ञापन
विज्ञापन
Dussehra Ravan Dahan Safety Tips for Children mele mein bachon ka dhyan kaise rakhein
दशहरा मेले में बच्चों का ध्यान कैसे रखें? - फोटो : AI Generated

बच्चों का हाथ पकड़कर रखें

  • मेले में खिलौनों, खाने-पीने की दुकानों और झूलों के कारण बच्चों का ध्यान भटक सकता है
  • इसलिए भीड़ में उनका हाथ पकड़कर रखें और उन्हें अकेले कहीं न जाने दें
  • छोटे बच्चों के कपड़ों पर अभिभावक का फोन नंबर लिखकर रखना भी फायदेमंद हो सकता है
विज्ञापन
Dussehra Ravan Dahan Safety Tips for Children mele mein bachon ka dhyan kaise rakhein
दशहरा मेले में बच्चों का ध्यान कैसे रखें? - फोटो : Adobe Stock

बिछड़ने पर क्या करना है, पहले बताएं

  • कार्यक्रम में जाने से पहले बच्चों को अपना नाम और माता-पिता का नाम बताना सिखाएं
  • उन्हें समझाएं कि बिछड़ने पर किसी सुरक्षित पुलिस सहायता केंद्र, आयोजन स्थल के सहायता काउंटर या वर्दीधारी पुलिसकर्मी से मदद मांगें
  • किसी अनजान व्यक्ति के साथ वहां से न जाएं, इस बात को भी उन्हें बताएं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed