Dussehra Mela: दशहरा के मेले में रावण दहन, खरीदारी और भीड़भाड़ के बीच कई बार लोगों का मोबाइल फोन खो जाता है या चोरी हो जाता है। ऐसी स्थिति में घबराहट होना स्वाभाविक है। फोन में बैंकिंग ऐप, निजी तस्वीरें, जरूरी दस्तावेज और सोशल मीडिया अकाउंट से जुड़ी जानकारी भी हो सकती है।
{"_id":"6acdfeaed62eca77e204a98e","slug":"lost-your-mobile-phone-at-a-dussehra-fair-here-s-what-to-do-immediately-2026-10-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मेला जाने वाले सावधान: दशहरे के मेले में कहीं आपका मोबाइल न हो जाए चोरी, जानें ऐसे में क्या करें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
मेला जाने वाले सावधान: दशहरे के मेले में कहीं आपका मोबाइल न हो जाए चोरी, जानें ऐसे में क्या करें
Tue, 13 Oct 2026 03:19 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 13 Oct 2026 03:19 PM IST
सार
Dussehra 2026: मोबाइल खोने पर सबसे पहले दूसरे फोन से अपने नंबर पर कॉल करें और सुरक्षित तरीके से फोन की लोकेशन पता करने की कोशिश करें। चोरी की आशंका होने पर पुलिस में शिकायत करें, सिम कार्ड ब्लॉक कराएं।
विज्ञापन
मेले में मोबाइल चोरी होने पर क्या करें?
- फोटो : Amar Ujala AI
Trending Videos
मेले में मोबाइल चोरी होने पर क्या करें?
- फोटो : Adobe Stock
दशहरा मेले में मोबाइल खो जाए तो तुरंत क्या काम करें?
सबसे पहले अपने नंबर पर कॉल करें
- अगर मेले में मोबाइल नहीं मिल रहा है, तो सबसे पहले किसी दूसरे व्यक्ति के फोन से अपने नंबर पर कॉल करें
- हो सकता है कि मोबाइल आसपास कहीं गिर गया हो या किसी व्यक्ति को मिला हो
- मेले के आयोजकों, खोया-पाया केंद्र और सुरक्षा कर्मचारियों से भी संपर्क करें
- हालांकि, किसी अनजान व्यक्ति से फोन वापस लेते समय सतर्क रहें
मेले में मोबाइल चोरी होने पर क्या करें?
- फोटो : AdobeStock
अगर मोबाइल न मिले, तो सिम कार्ड तुरंत ब्लॉक कराएं
- फोन में लगा सिम कार्ड गलत हाथों में पहुंचने पर उसका दुरुपयोग हो सकता है
- इसलिए अपने मोबाइल ऑपरेटर के कस्टमर केयर या आधिकारिक स्टोर से संपर्क करके सिम को जल्द से जल्द ब्लॉक कराएं
- इसके बाद उसी नंबर का नया सिम जारी करवा सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
मेले में मोबाइल चोरी होने पर क्या करें?
- फोटो : Adobe Stock
पुलिस में शिकायत करें
- मोबाइल चोरी हो गया है, तो इसकी लिखित शिकायत पुलिस को जरूर करें
- पुलिस को लिखित तौर पर समय, जगह, मोबाइल का मॉडल आदि जानकारी देते हुए लिखित शिकायत दें
- साथ ही शिकायत की रिसीविंग लेना न भूलें
- ऐसा करके अगर आपके मोबाइल से कभी कुछ गलत काम होता है, तो आप बच सकते हैं
विज्ञापन
मेले में मोबाइल चोरी होने पर क्या करें?
- फोटो : Adobe Stock
मोबाइल को ब्लॉक करवा सकते हैं
- आप सरकारी वेबसाइट के जरिए अपने चोरी हुए मोबाइल को ब्लॉक भी करवा सकते हैं
- इसके लिए आपको दूरसंचार विभाग के आधिकारिक CEIR पोर्टल https://www.ceir.gov.in/Home/index.jsp पर जाना है
- फिर यहां पर आप Block Solen/Lost Mobile वाले ऑप्शन पर क्लिक करके अपने चोरी हुए मोबाइल को ब्लॉक करवा सकते हैं