Dussehra 2026: दशहरे का त्योहार आते ही बाजारों में रौनक बढ़ जाती है। लोग कपड़े, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स और घर के जरूरी सामान की खरीदारी के लिए ऑनलाइन ऑफर तलाशने लगते हैं। कंपनियां भी इस दौरान कई तरह की छूट और सेल ग्राहकों को देती हैं। पर ये मत भूलिए कि इन ऑफर के बीच साइबर ठग भी एक्टिव हो जाते हैं। वे नकली वेबसाइट, फर्जी विज्ञापन और आकर्षक डिस्काउंट के जरिए लोगों को अपना शिकार बनाने की कोशिश करते हैं।
{"_id":"6ad092c1af3173aca905ed16","slug":"how-to-identify-fake-offers-and-shopping-websites-during-dussehra-fraud-se-kaise-bachein-2026-10-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सावधान: दशहरे पर ऑनलाइन शॉपिंग में फर्जी ऑफर और नकली वेबसाइट की पहचान कैसे करें? तरीके जानें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
सावधान: दशहरे पर ऑनलाइन शॉपिंग में फर्जी ऑफर और नकली वेबसाइट की पहचान कैसे करें? तरीके जानें
Thu, 15 Oct 2026 02:16 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 15 Oct 2026 02:16 PM IST
सार
Dussehra Shopping Fraud Alert: दशहरे पर ऑनलाइन खरीदारी करते समय भारी छूट, नकली वेबसाइट और फर्जी पेमेंट लिंक के नाम पर ठगी हो सकती है। इसलिए ऑनलाइन शॉपिंग करने से पहले कुछ चीजों को चेक करना जरूरी हो जाता है जिनके बारे में आप यहां जानेंगे।
विज्ञापन
दशहरा अलर्ट! फेक ऑफर को कैसे पहचानें
- फोटो : Amar Ujala AI
Trending Videos
दशहरा अलर्ट! फेक ऑफर को कैसे पहचानें
- फोटो : AI Generated
कैसे पहचानें फर्जी चीजों को?
जरूरत से ज्यादा छूट मिले तो रहें सावधान
- अगर किसी वेबसाइट पर महंगा मोबाइल, लैपटॉप या ब्रांडेड सामान सामान्य कीमत से बहुत कम दाम पर मिल रहा है तो तुरंत खरीदारी न करें
- पहले उसी प्रोडक्ट की कीमत दूसरी भरोसेमंद वेबसाइट पर देखें
- ठग अक्सर सीमित समय में ऑफर खत्म होने, आखिरी स्टॉक बचने या तुरंत पेमेंट करने जैसी चीजें दिखाते हैं
फेक ऑफर की पहचान कैसे करें?
- फोटो : Adobe Stock
वेबसाइट का पता ध्यान से चेक करें
- ऑनलाइन खरीदारी करने से पहले वेबसाइट के URL को ध्यान से देखें
- कई नकली वेबसाइट असली ब्रांड के नाम से मिलते-जुलते URL का इस्तेमाल करती हैं
- वहीं, वेबसाइट पर HTTPS या ताले का निशान होना अपने आप में इस बात की गारंटी नहीं है कि वह भरोसेमंद है
- इसलिए वेबसाइट का नाम, कॉन्टैक्ट डिटेल्स, कंपनी की जानकारी और रिटर्न पॉलिसी भी चेक करें
विज्ञापन
विज्ञापन
फेक ऑफर की पहचान कैसे करें?
- फोटो : Adobe Stock
रिव्यू और रिटर्न पॉलिसी भी पढ़ें
- किसी अनजान वेबसाइट से खरीदारी करने से पहले उसके बारे में इंटरनेट पर जानकारी जुटाएं
- ग्राहकों की शिकायतें, सामान की डिलीवरी और रिफंड से जुड़ी प्रतिक्रियाएं चेक करें
- केवल वेबसाइट पर दिखाई देने वाली पांच सितारा रेटिंग पर भरोसा न करें, क्योंकि यहां पर नकली रिव्यू भी दिखाए जा सकते हैं
विज्ञापन
फेक ऑफर की पहचान कैसे करें?
- फोटो : Adobe stock
पेमेंट करते समय इन बातों का रखें ध्यान
- अनजान वेबसाइट पर जल्दबाजी में कार्ड की जानकारी दर्ज न करें
- किसी अनजान व्यक्ति के भेजे गए पेमेंट लिंक से भुगतान करने से बचें
- ओटीपी, पिन नंबर या बैंकिंग पासवर्ड दूसरे व्यक्ति के साथ शेयर न करें