फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ABY: क्या सिर्फ ग्रामीण इलाकों में रहने वालों का बनता है आयुष्मान कार्ड शहर वालों का नहीं? यहां जानें जवाब

Wed, 14 May 2025 12:19 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 14 May 2025 12:19 PM IST
सार

Ayushman Card Kaun Banwa Sakta Hai: अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवा लेते हैं तो आप इस कार्ड से मुफ्त इलाज करवा सकते हैं और आपके इलाज का पूरा खर्च सरकार उठाती है।

विज्ञापन
who is eligible for ayushman card kaun banwa sakta hai
कौन बनवा सकता है आयुष्मान कार्ड? - फोटो : Adobe Stock

Ayushman Card Eligibility Criteria: आज के समय में इलाज करवाना एक महंगा काम है क्योंकि दवाओं से लेकर डॉक्टर की मोटी फीस तक आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए काफी दिक्कत पैदा करती है। वहीं, कई बीमारियां तो ऐसी हैं जिनमें लाखों रुपये की जरूरत पड़ती है। इसलिए सरकार ने अलग-अलग शहरों में कई सरकारी अस्पताल भी बनवाएं जिनमें आप इलाज करवा सकते हैं।



इसी क्रम में भारत सरकार आयुष्मान भारत योजना भी चलाती है जिसके तहत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाकर उन्हें मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है। लेकिन ये कार्ड कौन बनवा सकता है? क्या सिर्फ ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोग ही इस योजना के लिए पात्र हैं या फिर शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों का भी आयुष्मान कार्ड बन सकता है? तो चलिए इस बारे में जानने की कोशिश करते हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

who is eligible for ayushman card kaun banwa sakta hai
कौन बनवा सकता है आयुष्मान कार्ड? - फोटो : Adobe Stock

पहले आयुष्मान कार्ड से मिलने वाला लाभ जान लीजिए

  • दरअसल, अगर आप इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं और इसी कार्ड से आप सूचीबद्ध अस्पताल (जो अस्पताल इस योजना में पंजीकृत हैं) में अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। इसमें आपको सालाना 5 लाख रुपये की लिमिट मिलती है यानी आप इतने तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।
who is eligible for ayushman card kaun banwa sakta hai
कौन बनवा सकता है आयुष्मान कार्ड? - फोटो : Adobe Stock

किसका बनता है आयुष्मान कार्ड?

  • बात अगर उन लोगों की करें जिनका आयु्ष्मान कार्ड बन सकता है, तो इसमें सबसे पहले वे लोग शामिल हैं जो असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं
  • दूसरे वे लोग जो आर्थिक रूप से संपन्न नहीं हैं
  • जिन लोगों का पीएफ नहीं कटता है या जो लोग ईएसआईसी का लाभ नहीं लेते हैं
  • जिन लोगों की उम्र 70 वर्ष से अधिक है आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
who is eligible for ayushman card kaun banwa sakta hai
कौन बनवा सकता है आयुष्मान कार्ड? - फोटो : Adobe Stock
  • इसमें अगर ये बात करें कि क्या सिर्फ ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों का ही आयुष्मान कार्ड बनता है शहर वालों का नहीं, तो ऐसा नहीं है। सरकार ने इसके लिए ऐसी कोई शर्त नहीं है। अगर आप पात्रता सूची के मुताबिक, पात्र हैं तो आप आयुष्मान कार्ड बनवाकर मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
who is eligible for ayushman card kaun banwa sakta hai
कौन बनवा सकता है आयुष्मान कार्ड? - फोटो : Adobe Stock

ऐसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड:-

  • आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए सबसे पहले अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाएं
  • फिर यहां पर संबंधित अधिकारी से मिलें जो आपकी पात्रता चेक करते हैं और साथ ही दस्तावेज वेरिफाई भी किए जाते हैं
  • इसके बाद आपका आवेदन किया जाता है और कुछ समय में आपका आयुष्मान कार्ड बन जाता है
  • आप अपने आयुष्मान कार्ड को डाउनलोड करके मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed