फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: 20वीं किस्त के नाम पर आपको भी आ सकता है फर्जी मैसेज, क्लिक करते ही खाते से निकल सकते हैं पैसे

Wed, 14 May 2025 10:09 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 14 May 2025 10:09 AM IST
सार

PM Kisan Nidhi 20th Kist: पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त जारी होनी है जिसका इंतजार योजना से जुड़े किसानों को बेसब्री से है, लेकिन क्या आप जानते हैं आपकी एक गलती के कारण आप फ्रॉड का शिकार हो सकते हैं?

विज्ञापन
PM Yojana Fraud Beware of Fake Messages about Installment Follow these tips to stay safe from scammers
किसान कैसे फ्रॉड से कैसे बच सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

PM Kisan Samman Nidhi Yojana Fraud Alert: भारत सरकार मौजूदा समय में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं के जरिए गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों तक लाभ पहुंचाया जा रहा है। इसी क्रम में एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जिसका लाभ सिर्फ किसानो को मिलता है।

ये भी पढ़ें:- PM Kisan Yojana: अगर नहीं करवाया ये एक काम तो अटक सकती है 20वीं किस्त, चेक करें आपने करवाया या नहीं

इस योजना से जुड़ने के बाद किसानों को सालाना 6 हजार रुपये का आर्थिक लाभ दिया जाता है और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में सीधे किसानों के बैंक अकाउंट में भेजा जाता है, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि आपके साथ बतौर लाभार्थी फ्रॉड भी हो सकता है? शायद नहीं, तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि किस्त के नाम पर आपके साथ फ्रॉड तक हो सकता है और आपका बैंक खाते में सेंध लग सकती है। तो चलिए जानते हैं इस फ्रॉड से कैसे बचा जा सकता है। किसान आग इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...

PM Yojana Fraud Beware of Fake Messages about Installment Follow these tips to stay safe from scammers
किसान कैसे फ्रॉड से कैसे बच सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

कैसे हो सकता है फ्रॉड?

  • सबसे पहले ये समझिए कि आखिर ये फ्रॉड कैसे हो सकता है। दरअसल, योजना से जुड़ने के बाद किसानों को ई-केवाईसी, भू-सत्यापन और आधार लिंकिंग जैसे अन्य काम करवाने होते हैं। ऐसे में जालसाज इन कामों को करवाने की आड़ में किसानों के साथ ठगी करने की पूरी कोशिश करते हैं और जो किसान इनकी बातों में आ जाता है वो ठगी का शिकार हो जाता है।
PM Yojana Fraud Beware of Fake Messages about Installment Follow these tips to stay safe from scammers
किसान कैसे फ्रॉड से कैसे बच सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

भेजे जाते हैं इस तरह के मैसेज

  • जालसाज किसानों के मोबाइल पर ई-केवाईसी करवाने के नाम पर ठगी करते हैं। इसमें सबसे पहले लाभार्थी के मोबाइल नंबर पर एक मैसेज भेजा जाता है जिसमें एक लिंक भी दिया होता है। साइबर ठग किसानों को डराने वाला मैसेज भेजते हैं जिसमें दिए गए लिंक पर क्लिक करके ई-केवाईसी करने को कहा जाता है और न करने पर आपका नाम योजना से हटाने की धमकी भी होती है। ऐसे में बिना सोचे समझे कई किसान इन लिंक पर क्लिक कर देते हैं और फिर उनका मोबाइल हैक कर उनके खाते में सेंध लगा दी जाती है। ध्यान रहे मैसेज की जगह जालसाज आपको कॉल भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Yojana Fraud Beware of Fake Messages about Installment Follow these tips to stay safe from scammers
किसान कैसे फ्रॉड से कैसे बच सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

बचने के ये हैं कुछ तरीके:-

पहला तरीका

  • इस बात को समझ लीजिए कि जब भी आपके मोबाइल पर ऐसा कोई मैसेज या कॉल आता है जिसमे आपको ई-केवाईसी या किसी दूसरे काम को करवाने के लिए कहा जाता है, तो उस पर विश्वास करने से पहले उसकी जांच करें। ये जरूर ध्यान रहे कि ऐसे किसी मैसेज पर या उसमें दिए गए लिंक पर कभी क्लिक न करें। वरना आपके साथ फ्रॉड हो सकता है।
विज्ञापन
PM Yojana Fraud Beware of Fake Messages about Installment Follow these tips to stay safe from scammers
किसान कैसे फ्रॉड से कैसे बच सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

दूसरा तरीका

  • अगर आपके पास कोई मैसेज या कॉल आता है तो तुरंत कुछ भी करने से बचें। सबसे पहले आपको योजना के हेल्पलाइन नंबर 1800-180-1551 (टोल फ्री) पर कॉल करना है और उन्हें पूरी जानकारी देनी है। इसके बाद यहां से आपकी मदद की जाती है। आप अपने नजदीकी कृषि कार्यालय में जाकर भी आए हुए मैसेज को चेक करवाकर फ्रॉड से बच सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed