फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Suryoday Yojana: कौन है इस योजना के लिए पात्र और क्या मिलते हैं लाभ? यहां जानें

Tue, 30 Jul 2024 05:54 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 30 Jul 2024 05:54 PM IST
विज्ञापन
Who is eligible and benefits list for PM Suryoday Yojana
पीएम सूर्योदय योजना के लिए कौन लोग पात्र हैं? - फोटो : Amar Ujala

Pradhan Mantri Suryoday Yojana: राज्य सरकारें और केंद्र सरकार दोनों ही कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं। इन योजनाओं के जरिए लगभग हर एक वर्ग को लाभ देने की कोशिश की जाती है। यही नहीं, जहां एक तरफ कई पुरानी योजनाओं को बेहतर किया जा रहा है तो वहीं कई नई योजनाओं को भी सरकार लॉन्च करती रहती है। जैसे- भारत सरकार ने प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना को लॉन्च किया। इस योजना के अंतर्गत सोलर पैनल लगवाने का प्रावधान है। इसलिए अगर आप भी चाहते हैं कि आप इस योजना से जुड़कर लाभ लें, तो पहले ये जान लें कि आप इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

Who is eligible and benefits list for PM Suryoday Yojana
पीएम सूर्योदय योजना के लिए कौन लोग पात्र हैं? - फोटो : Istock

पहले योजना और फायदे जान लें

  • दरअसल, पीएम सूर्योदय योजना के अंतर्गत कम और मध्यम आय वाले व्यक्तियों को सौर पैनल के जरिए बिजली प्रदान की जाती है। इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है। साथ ही लोगों को रूफटॉप सोलर अपनाने के लिए प्रेरित करना भी इस योजना का उद्धेश्य है। इस योजना के अंतर्गत 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाती है और साथ ही सोलर पैनल पर सब्सिडी भी दी जाती है।
Who is eligible and benefits list for PM Suryoday Yojana
पीएम सूर्योदय योजना के लिए कौन लोग पात्र हैं? - फोटो : Istock

कौन लोग इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं:-

बात अगर उन लोगों की करें जो इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं, तो इसमें वे लोग शामिल हैं...

  • जो लोग सरकारी नौकरी करते हैं
  • जो लोग करदाता हैं यानी टैक्स भरते हैं
  • जो भारत का नागरिक नहीं है
  • जिसका आय तय लिमिट से ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Who is eligible and benefits list for PM Suryoday Yojana
पीएम सूर्योदय योजना के लिए कौन लोग पात्र हैं? - फोटो : istock

कौन लोग उठा सकते हैं लाभ?

वहीं, अगर आप पीएम सूर्योदय योजना से जुड़कर लाभ लेना चाहते हैं तो पहले ये जान लें कि क्या आप पात्र हैं या नहीं...

  • जो लोग भारत के स्थायी नागरिक हैं
  • जिनकी सालाना आय एक या डेढ़ लाख रुपये से अधिक नहीं है
  • जो लोग गरीब या मध्यम वर्ग से आते हैं आदि।
विज्ञापन
Who is eligible and benefits list for PM Suryoday Yojana
पीएम सूर्योदय योजना के लिए कौन लोग पात्र हैं? - फोटो : istock

आवेदन के समय चाहिए होंगे ये दस्तावेज

  • अगर आप भी पात्र हैं और आवेदन करना चाहते हैं तो आपको इस दौरान कुछ दस्तावेज चाहिए। आपको आय का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, अधिवास प्रमाणपत्र, बिजली के बिल की कॉपी, बैंक की पासबुक, राशन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और एक एक्टिव मोबाइल नंबर चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed