फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Card: क्यों और किसका नहीं बन सकता आयुष्मान कार्ड? आवेदन से पहले यहां चेक करें पात्रता

Fri, 30 May 2025 12:45 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 30 May 2025 12:45 PM IST
सार

Ayushman card Kiska Nahi Ban Sakta Hai: आयुष्मान कार्ड बनवाने के बाद आप मुफ्त इलाज करवा सकते हैं जिसका पूरा खर्च सरकार उठाती है। पर जान लें कि कई लोग ऐसे हैं जो इस आयुष्मान कार्ड को बनवाने के लिए पात्र नहीं हैं।

विज्ञापन
who farmers are eligible for ayushman card Kiska nahi ban sakta hai
आयुष्मान कार्ड किसका नहीं बनता है? - फोटो : Adobe Stock

Ayushamn Bharat Yojana: राज्य सरकारें हों या फिर केंद्र सरकार ये दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाते हैं। इसके अलावा कई पुरानी योजनाओं को बेहतर भी किया जाता है जो इनमें बदलाव करके किया जाता है। इसी क्रम में एक योजना है आयुष्मान भारत योजना जिसे केंद्र सरकार चलाती है।



अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप आवेदन कर अपना आयुष्मान कार्ड वनवा सकते हैं जिसके बाद मुफ्त इलाज का लाभ भी इस कार्ड के जरिए मिलता है। पर क्या आप ये जानते हैं कि कई लोग ऐसे भी हैं जो इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं यानी जिनका आयुष्मान कार्ड नहीं बन सकता है। ऐसे में अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो पहले ये जान लें कि कौन लोग इस योजना के लिए पात्र नहीं है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

who farmers are eligible for ayushman card Kiska nahi ban sakta hai
आयुष्मान कार्ड किसका नहीं बनता है? - फोटो : Adobe Stock

आयुष्मान कार्ड का लाभ

  • अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवा लेते हैं तो आपको मुफ्त इलाज का लाभ मिलता है। इसमें आयुष्मान कार्ड की सालाना लिमिट 5 लाख रुपये होती है यानी आयुष्मान कार्ड से कार्डधारक सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है। इसका पूरा खर्च सरकार उठाती है, इसलिए अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवा लेते हैं तो आपको ये लाभ मिलता है। 
who farmers are eligible for ayushman card Kiska nahi ban sakta hai
आयुष्मान कार्ड किसका नहीं बनता है? - फोटो : Adobe Stock

किसका नहीं बन सकता आयुष्मान कार्ड?

अगर आप नीचे दी गई सूची में हैं तो आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए अपात्र हैं:-

  • जो लोग संगठित क्षेत्र में काम करते हैं
  • जो लोग आर्थिक रूप से संपन्न हैं
  • जो लोग टैक्स भरते हैं
  • जो सरकारी कर्मचारी हैं आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
who farmers are eligible for ayushman card Kiska nahi ban sakta hai
आयुष्मान कार्ड किसका नहीं बनता है? - फोटो : Adobe Stock

ऐसे चेक कर सकते हैं पात्रता:-

  • अगर आपको जानना है कि आपका आयुष्मान कार्ड बन सकता है या नहीं तो इसके लिए आपको अपनी पात्रता चेक करनी है
  • पात्रता चेक करने के लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाना है
  • यहां पर आपको 'AM I Eligible' वाला ऑप्शन दिखेगा जिस पर आपको क्लिक करना है
  • इसके बाद आपको अपनी कुछ जानकारियां यहां भरनी है और पिर आप पात्रता के बारे में जान सकते हैं
विज्ञापन
who farmers are eligible for ayushman card Kiska nahi ban sakta hai
आयुष्मान कार्ड किसका नहीं बनता है? - फोटो : Adobe Stock

आयुष्मान कार्ड ऐसे बनता है:-

  • आप अगर योजना के लिए पात्र हैं और आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आप बनवा सकते हैं
  • इसके लिए आपको सबसे पहले नजदीकी सीएससी सेंटर जाना है
  • यहां पर संबंधित अधिकारी आपकी पात्रता चेक करते हैं
  • फिर पात्र पाए जाने के बाद आपके दस्तावेजों को वेरिफाई किया जाता है
  • इसके बाद आपका आवेदन कर दिया जाता है और कुछ समय में आपका आयुष्मान कार्ड बन जाता है
  • फिर आप इस आयुष्मान कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed