आज के इस डिजिटल युग में कई काम काफी आसान हो गए हैं। आज के समय दुनिया आपके स्मार्टफोन में कैद हो चुकी है। किसी सरकारी योजना का लाभ लेना हो या बैंकिंग से जुड़ा कोई काम करना हो सभी जरूरी काम घर बैठे मोबाइल फोन से हो जाते हैं। मोबाइल फोन ने चीजों को काफी आसान और सुविधाजनक बना दिया है। स्मार्टफोन आने के बाद एक तरफ जहां विभिन्न क्षेत्रों में क्रांतिकारी बदलाव देखने को मिल रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ इसके कई नकारात्मक परिणाम भी सामने निकलकर आ रहे हैं। स्मार्टफोन का उपयोग करते समय आपकी जरा सी लापरवाही एक बड़े नुकसान की वजह बन सकती है। बीते सालों में साइबर फ्रॉड की कई घटनाएं सामने निकलकर आई हैं, जहां लोगों का काफी नुकसान हुआ है। इसके अलावा कई बार साइबर अपराधी लोगों के मोबाइल फोन को भी हैक कर लेते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपने मोबाइल फोन को सेफ रख सकते हैं।
Smartphone Tips: इन बातों का रखें ध्यान, स्मार्टफोन के हैक होने की संभावना हो जाएगी कम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 30 May 2025 12:42 PM IST
सार
स्मार्टफोन का उपयोग करते समय आपकी जरा सी लापरवाही एक बड़े नुकसान की वजह बन सकती है। बीते सालों में साइबर फ्रॉड की कई घटनाएं सामने निकलकर आई हैं, जहां लोगों का काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन