Train Ticket Discount: रोजाना भारतीय ट्रेन से एक बड़ी संख्या में लोग यात्रा करते हैं। बस अंतर ये है कि कोई जनरल कोच में, तो कोई एसी कोच में बैठकर अपना सफर पूरा करता है। भारतीय ट्रेन में यात्रा के दौरान कई सुविधाएं भी मिलती हैं। जैसे- खानपान की सुविधा, आरामदायक सीट और शौचालय की व्यवस्था आदि। बस आपको ट्रेन टिकट बुक करवाना होता है और इसके बाद आप भी ट्रेन से यात्रा कर सकते हैं। पर शायद आप ये न जानते हों कि कुछ मरीजों को ट्रेन किराए में छूट दी जाती है। जी हां, ऐसा होता है और ये उनकी बीमारी के आधार पर तय होता है। इसके लिए भारतीय रेलवे की तरफ से कुछ मरीजों को रेल किराए में छूट देने का प्रावधान है। तो चलिए जानते हैं ये कौन से मरीज हैं। अगली स्लाइड्स में आप पूरी सूची देख सकते हैं...
{"_id":"64e5ded08f7f0fbf550a800f","slug":"which-patients-get-discount-on-train-tickets-see-list-here-2023-08-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खबर काम की: ट्रेन के किराए में इन मरीजों को मिलती है छूट, यहां देखें पूरी सूची","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
खबर काम की: ट्रेन के किराए में इन मरीजों को मिलती है छूट, यहां देखें पूरी सूची
Wed, 23 Aug 2023 03:58 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 23 Aug 2023 03:58 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन टिकट में किन मरीजों को छूट मिलती है?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन टिकट में किन मरीजों को छूट मिलती है?
- फोटो : istock
ट्रेन किराए में कैंसर के मरीज और उनके साथ जा रहे एक अटेंडेंट को छूट मिलती है:-
- स्लीपर और एसी-3 टियर में 100 फीसदी छूट
- फर्स्ट एसी और एसी-2 टियर में 50 फीसदी छूट
- फर्स्ट एसी कार, फर्स्ट क्लास और सेकेंड क्लास में 75 फीसदी की छूट
- वहीं, अटेंडेंट को स्लीपर और एसी-3 में 75 फीसदी की छूट मिलती है
ट्रेन टिकट में किन मरीजों को छूट मिलती है?
- फोटो : istock
हार्ट सर्जरी के लिए जा रहे ऐसे मरीज और अटेंडेंट को ट्रेन किराए में छूट मिलती है, जो ऑपरेशन या डायलिसिस के लिए जा रहा हो:-
- सेकंड क्लास, स्लीपर क्लास, फर्स्ट क्लास, एसी-3 टियर और एसी चेयर कार में 75 फीसदी छूट
- फर्स्ट और एसी-2 टियर में 50 फीसदी छूट
- अटेंडेंट को भी ये सभी सुविधाएं मिलती हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन टिकट में किन मरीजों को छूट मिलती है?
- फोटो : istock
टीबी के मरीज और उनके साथ जा रहे एक अटेंडेंट को रेल टिकट में छूट:-
- सेकंड, स्लीपर और फर्स्ट क्लास में 75 फीसदी छूट
- साथ ही अटेंडेंट को भी ये सभी छूट मिलती है
विज्ञापन
ट्रेन टिकट में किन मरीजों को छूट मिलती है?
- फोटो : istock
इन मरीजों को भी रेल किराए में छूट:-
- एनीमिया के मरीजों को स्लीपर, एसी चेयर कार, एसी-3 टियर और एसी-2 टियर में 50 फीसदी की छूट
- गैर संक्रमण वाले कुष्ठ रोगियों को सेकंड, स्लीपर और फर्स्ट क्लास में 75 फीसदी की छूट