Ayushman Bharat Yojana: देश में गरीब लोगों को स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान करने के लिए सरकार एक बेहद ही शानदार योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम आयुष्मान भारत योजना है। देश में एक बड़ी आबादी गरीब लोगों की है। इन गरीब लोगों को जीवन में गुजर बसर करने में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। किसी प्रकार की गंभीर बीमारी होने पर इन लोगों के ऊपर आफतों का पहाड़ टूट पड़ता है। पैसों के अभाव में ये लोग अपना ठीक ढंग से इलाज भी नहीं करा पाते हैं। ठीक इलाज न मिल पाने के कारण कई बार इन लोगों की जान तक चली जाती है। इसी को देखते हुए सरकार ने आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की थी। देश में करोड़ों लोग भारत सरकार की इस शानदार योजना का लाभ ले रहे हैं। आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थी अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज स्कीम के अंतर्गत करा सकते हैं।
Ayushman Card: क्या आयुष्मान कार्ड से करा सकते हैं सभी बीमारियों का इलाज? जानिए क्या कहता है नियम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 07 Aug 2024 05:22 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन