फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SSY: सरकार की इस स्कीम करें निवेश, बेटी की शादी और पढ़ाई लिखाई की चिंता हो जाएगी कम

Wed, 07 Aug 2024 03:32 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 07 Aug 2024 03:32 PM IST
विज्ञापन
Sukanya Samriddhi Yojana Benefits, Interest Rate, Documents Know All Details Here
Sukanya Samriddhi Yojana - फोटो : Istock

Sukanya Samriddhi Yojana: बेटी के जन्म लेने के बाद माता पिता को उसकी शादी और पढ़ाई लिखाई की चिंता होने लगती है। इस कारण माता पिता उसके जन्म लेने के बाद से ही उसकी शादी या उच्च शिक्षा के लिए थोड़े-थोड़े पैसे जुटाने की शुरुआत कर देते हैं। ज्यादातर लोग इन बचत के पैसों को अपने बैंक खाते में ही इकट्ठा करके रखते हैं। हालांकि, बैंक के बचत खाते में जमा पैसों पर उतना अच्छा रिटर्न नहीं मिलता है। इस कारण आपको अपने बचत के पैसों को किसी अच्छी स्कीम में निवेश करना चाहिए जहां आपको अच्छा रिटर्न मिले। इसी कड़ी में आज हम आपको सरकार की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे खासतौर पर बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए शुरू किया गया है। इस स्कीम का नाम सुकन्या समृद्धि योजना है। सुकन्या समृद्धि योजना सरकार की एक छोटी बचत योजना है। इस स्कीम में आप लॉन्ग टर्म के लिए निवेश करके अच्छे खासे पैसे जुटा सकते हैं। 

Sukanya Samriddhi Yojana Benefits, Interest Rate, Documents Know All Details Here
Sukanya Samriddhi Yojana - फोटो : Istock

वर्तमान समय में सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करने पर आपको 8.2 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। इस स्कीम में आप न्यूनतम बेटियों के नाम पर 250 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये सालाना निवेश कर सकते हैं। 

Sukanya Samriddhi Yojana Benefits, Interest Rate, Documents Know All Details Here
Sukanya Samriddhi Yojana - फोटो : Istock

सुकन्या समृद्धि योजना में आप 10 साल से कम उम्र की लड़कियों का खाता खुलवा सकते हैं। इस स्कीम की मैच्योरिटी अवधि बेटी का खाता खुलवाने के 21 वर्ष बाद या 18 वर्ष के बाद शादी होने पर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sukanya Samriddhi Yojana Benefits, Interest Rate, Documents Know All Details Here
Sukanya Samriddhi Yojana - फोटो : Istock

सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत एक परिवार में अधिकतम 2 खाते ही खुलवाए जा सकते हैं। अगर एक बेटी के बाद आपके परिवार में जुड़वा बेटियों का जन्म होता है तो आप उनका खाता भी सुकन्या समृद्धि योजना में खुलवा सकते हैं। 

विज्ञापन
Sukanya Samriddhi Yojana Benefits, Interest Rate, Documents Know All Details Here
Sukanya Samriddhi Yojana - फोटो : Istock

इस स्कीम में खाता खुलवाने के लिए आपको बेटी का जन्म प्रमाण पत्र, माता पिता का एड्रेस प्रूफ आदि दस्तावेजों की जरूरत होगी। देश में सुकन्या समृद्धि योजना काफी लोकप्रिय है। कई लोग इस स्कीम में निवेश कर रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed