फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

First Metro In India: दिल्ली नहीं, जानिए भारत के किस शहर में चली थी पहली मेट्रो ट्रेन

Mon, 28 Jul 2025 01:58 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 28 Jul 2025 01:58 PM IST
सार

क्या आपको इस बारे में पता है देश की पहली मेट्रो ट्रेन किस शहर में चली थी? इस सवाल को सुनते ही ज्यादातर लोगों के मन में ख्याल आता होगा कि दिल्ली में ही देश की पहली मेट्रो ट्रेन चली थी? जबकि ऐसा है नहीं। 

विज्ञापन
Which City in India Had First Metro Train History Interesting Facts in Hindi
Delhi Metro - फोटो : AdobeStock

First Metro In India: मेट्रो ट्रेन को दिल्ली शहर की लाइफलाइन कहा जाता है। हर रोज इसमें लाखों यात्री सफर करते हैं। अगर आप दिल्ली में कार या बाइक से सफर कर रहे हैं, तो आपको सड़कों पर काफी जाम का सामना करना पड़ता है। इसमें समय की काफी खपत होती है। इसी वजह से कई लोग मेट्रो में सफर करना पसंद करते हैं। मेट्रो में सफर करना आरामदायक भी होता है और इसमें समय की भी काफी बचत होती है। दिल्ली शहर में इसका विशाल नेटवर्क फैला हुआ है। यह शहर के लगभग हर एक प्रमुख स्थान को कनेक्ट करने का काम करता है। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है देश की पहली मेट्रो ट्रेन किस शहर में चली थी? इस सवाल को सुनते ही ज्यादातर लोगों के मन में ख्याल आता होगा कि दिल्ली में ही देश की पहली मेट्रो ट्रेन चली थी? जबकि ऐसा है नहीं। 

Which City in India Had First Metro Train History Interesting Facts in Hindi
Delhi Metro - फोटो : AdobeStock

भारत की पहली मेट्रो ट्रेन कोलकाता में चली थी। इस मेट्रो ट्रेन की शुरुआत 24 अक्तूबर, 1984 को की गई थी। इस मेट्रो को कोलकाता में शुरू किए जाने की योजना 13 साल पहले यानी 1971 में ही बना ली गई थी। 

Ayushman Yojana: 5 लाख रुपये तक का करा सकते हैं मुफ्त इलाज, जानिए क्या है स्कीम में आवेदन का तरीका

Which City in India Had First Metro Train History Interesting Facts in Hindi
Delhi Metro - फोटो : AdobeStock

इस परियोजना को मंजूरी 1 जून 1971 को दी गई। इसके बाद कोलकाता में मेट्रो बनाने के लिए निर्माण कार्य करीब 12 वर्षों तक चला। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद साल 1984 में पहली बार कोलकाता में मेट्रो ट्रेन दौड़ी। 

Electricity Saving Tips: गर्मी के मौसम में आ रहा ज्यादा बिजली बिल, तो बचत करने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट तरीके

विज्ञापन
विज्ञापन
Which City in India Had First Metro Train History Interesting Facts in Hindi
Delhi Metro - फोटो : AdobeStock

इस परियोजना में करीब 3.4 किलोमीटर की मेट्रो लाइन बनाई गई थी। इस लाइन पर मेट्रो एस्प्लानेड से भवानीपुर तक के लिए चलती थी। हालांकि, कुछ समय बाद इस लाइन का विस्तार किया गया।

विज्ञापन
Which City in India Had First Metro Train History Interesting Facts in Hindi
Delhi Metro - फोटो : AdobeStock

वहीं आज के समय दिल्ली मेट्रो की गिनती देश के बड़े मेट्रो ट्रेन नेटवर्कों में की जाती है। यह नेटवर्क नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुड़गांव, बहादुरगढ़ और वल्लभगढ़ आदि में फैला हुआ है। 

Govt Scheme: 20 रुपये में मिलता है 2 लाख रुपये का बीमा कवर, जानिए क्या है सरकार की स्कीम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed