फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: किसानों को कब मिल सकती है 16वीं किस्त? यहां जानें लेटेस्ट अपडेट

Wed, 27 Dec 2023 10:04 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 27 Dec 2023 10:04 AM IST
विज्ञापन
When can the 16th installment of PM Kisan Yojana be released
16वीं किस्त रिलीज होने की तारीख। - फोटो : istock

16th Installment Release Date: मौजूदा समय में लोग कई ऐसी सरकारी योजनाओं से जुड़े हैं, जिनके जरिए वो किसी सामान का या आर्थिक लाभ ले रहे हैं। सरकार भी इन योजनाओं पर सालाना काफी पैसे खर्च करती है और हर जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक इन योजनाओं के लाभ को पहुंचाने की कोशिश करती है। जैसे- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं और अब तक लाभार्थियों को 15 किस्त के पैसे मिल चुके हैं। इसलिए इस बार बारी 16वीं किस्त की है और हर कोई इस किस्त के जारी होने की तारीख जानना चाहता है। तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि 16वीं किस्त कब तक आ सकती है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

When can the 16th installment of PM Kisan Yojana be released
16वीं किस्त रिलीज होने की तारीख। - फोटो : istock
  • दरअसल, लगभग हर चार महीने में किस्त के पैसे जारी किए जाते हैं। जैसे- 15वीं किस्त बीती 15 नवंबर 2023 को जारी की गई थी। वहीं, इस किस्त का लाभ लगभग 8 करोड़ से भी ज्यादा पात्र किसानों को मिला था।
When can the 16th installment of PM Kisan Yojana be released
16वीं किस्त रिलीज होने की तारीख। - फोटो : istock
  • वहीं, अगर बात इस बार की करें, तो हो सकता है कि लाभार्थियों की संख्या में इस बार भी कमी आ जाए या फिर आखिरी बार की तरह बराबर रहे। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे- ई-केवाईसी, भू-सत्यापन जैसे कामों का पूरा न होना और अपात्र किसानों की संख्या में इजाफा होना।
विज्ञापन
विज्ञापन
When can the 16th installment of PM Kisan Yojana be released
16वीं किस्त रिलीज होने की तारीख। - फोटो : istock

किस्त कब आ सकती है?

  • बात अगर किस्त के रिलीज होने की तारीख की करें, तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फरवरी या मार्च माह में 16वीं किस्त जारी हो सकती है। हालांकि, अब तक इसको लेकर आधिकारिक रूप से कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
When can the 16th installment of PM Kisan Yojana be released
16वीं किस्त रिलीज होने की तारीख। - फोटो : istock
  • ध्यान रहे कि अगर आप चाहते हैं कि आपका नाम लाभार्थी सूची से न कटे, तो योजना के अंतर्गत आने वाले सभी कामों को पूरा करके रखें। वरना आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed