आज के समय देश के कई शहरों में मेट्रो ट्रेनें चल रही हैं। हालांकि, दिल्ली शहर में इसका विशाल नेटवर्क फैला हुआ है। इस कारण दिल्ली मेट्रो को शहर की लाइफ लाइन भी कहा जाता है। दिल्ली में ज्यादातर लोग गाड़ी से ट्रैवल करने की बजाए मेट्रो ट्रेन का ही चुनाव करते हैं। इससे लंबे ट्रैफिक जाम में उन्हें नहीं फंसना पड़ता है, जिसकी वजह से समय की काफी बचत होती है। आज के समय दिल्ली मेट्रो की गिनती देश के सबसे व्यस्त और कुशल परिवहन के साधनों में की जाती है।
Metro Train: दिल्ली नहीं बल्कि इस जगह चली थी भारत की पहली मेट्रो ट्रेन, 12 साल में बनी थी 3.5 किमी लाइन
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sat, 18 Jan 2025 02:04 PM IST
सार
अक्सर जब यह सवाल किया जाता है कि भारत की सबसे पहली मेट्रो ट्रेन कहां और कब चली थी? तो कई लोग दिल्ली का नाम लेते हैं, जो कि गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन