फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: क्या आपका भी कट गया है राशन कार्ड से नाम? तो यहां जान लें जुड़वाने का तरीका

Sat, 18 Jan 2025 11:22 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 18 Jan 2025 11:22 AM IST
सार

राशन कार्ड के जरिए कार्ड धारकों को मुफ्त राशन दिया जाता है। केंद्र सरकार की इस योजना के अंतर्गत हर महीने मुफ्त राशन मुहैया करवाया जाता है।

विज्ञापन
Ration Card: How to get name added if name is removed from ration card
राशन कार्ड से कटा नाम जुड़वाने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock

Ration Card List: भारत सरकार कई तरह की योजनाएं चलाती है जिनमें किसी योजना में आर्थिक लाभ दिया जाता है, तो किसी योजना के अंतर्गत कोई सामान देने का प्रावधान है। मौजूदा समय में सरकारी योजनाओं से करोड़ों की संख्या में लोग जुड़े हुए हैं और लाभ ले भी रहे हैं। इसलिए अगर आप भी किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आप उस योजना से जुड़कर लाभ ले सकते हैं। इसी क्रम में एक योजना है अंत्योदय योजना जिसे केंद्र सरकार चलाती है।



इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के राशन कार्ड बनाए जाते हैं और इसके बाद कार्ड धारक को मुफ्त राशन का लाभ दिया जाता है। परिवार के प्रत्येक सदस्य (जिन सदस्यों का नाम राशन कार्ड में है) के लिए हर माह मुफ्त राशन सरकार की तरफ से दिया जाता है। हालांकि, कई बार देखने में आता है कि लोगों के नाम राशन कार्ड से कट जाते हैं। अगर आपका नाम भी राशन कार्ड से कट गया है तो आप अपना नाम इसमें जुड़वा सकते हैं जिसका तरीका आप यहां जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं नाम कटने पर राशन कार्ड में ये कैसे जुड़वा सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

Ration Card: How to get name added if name is removed from ration card
राशन कार्ड से कटा नाम जुड़वाने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock

पहल जानें कैसे चेक करें नाम कटा है या नहीं:-

पहला स्टेप

  • राशन कार्ड की सूची को समय-समय पर अपडेट किया जाता है जिसमें कई बार उन लोगों के नाम काट दिए जाते हैं जो एक्टिव नहीं होते आदि
  • ऐसे में आपको अगर ये चेक करना है कि आपका नाम राशन कार्ड से कटा है या नहीं तो इसके लिए आपको सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट nfsa.gov.in/Default.aspx पर जाना होता है
Ration Card: How to get name added if name is removed from ration card
राशन कार्ड से कटा नाम जुड़वाने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock

दूसरा स्टेप

  • अब वेबसाइट पर आपको कई विकल्प दिखेंगे, लेकिन आपको 'राशन कार्ड' वाले पर क्लिक करना है
  • इसके बाद आपको 'Ration Card Details On State Portals' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होता है
  • अब आपको यहां पर अपना राज्य, जिला और ब्लॉक का नाम चुनना है
  • साथ ही आपको अपनी पंचायत भी चुननी होती है
विज्ञापन
विज्ञापन
Ration Card: How to get name added if name is removed from ration card
राशन कार्ड से कटा नाम जुड़वाने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock

तीसरा स्टेप

  • सब चीजें चुनने के बाद आपको अपनी राशन की दुकान का नाम चुनना है
  • फिर आपको राशन डीलर (दुकानदार का नाम) का नाम और अपने राशन का प्रकार चुनना है
  • अब आप देखेंगे कि आपके सामने एक लिस्ट आएगी जिसमें आपको नाम देखना है
  • अगर आपका नाम इस सूची में नहीं है तो इसका मतलब कि आपका नाम राशन कार्ड से कट गया है
विज्ञापन
Ration Card: How to get name added if name is removed from ration card
राशन कार्ड से कटा नाम जुड़वाने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock

कट गया है नाम, तो ऐसे जुड़वा सकते हैं आप:- 

  • आपका भी नाम अगर राशन कार्ड से कट गया है तो आपको चिंता नहीं करनी क्योंकि आप इसे जुड़वा सकते हैं
  • इसके लिए आपको अपने नजदीकी खाद्य आपूर्ति विभाग में जाना है
  • यहां जाकर नाम जुड़वाने वाला फॉर्म लें और इसे भर दें
  • फिर साथ में संबंधित दस्तावेज लगाकर संबंधित अधिकारी को जमा करवा दें जिसके बाद आपका नाम जुड़ जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed