फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बचकर रहें: व्हाट्सएप पर भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना बैंक खाता हो सकता है मिनटों में खाली

Fri, 13 May 2022 09:50 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 13 May 2022 09:50 AM IST
विज्ञापन
Whatsapp Tips And Tricks Do Not Avoid These Mistakes Otherwise Bank Account Will Be Banned News in Hindi
व्हाट्सएप पर क्या गलतियां नहीं करनी चाहिए - फोटो : istock

आप जिसके हाथ में भी देख लें तो आपको मोबाइल फोन आसानी से देखने को मिल जाएगा। हर कोई इसका इस्तेमाल कर रहा है और खासतौर पर युवा लोग इसके जरिए व्हाट्सएप से जुड़े हैं। ये एक मैसेंजर एप है जिसके जरिए लोग एक-दूसरे से मैसेज में, वीडियो कॉल, नॉर्मल कॉल के जरिए बात करते हैं। वहीं, आजकल तो लोग व्हाट्सएप के जरिए अपने बिजनेस को तक चला रहे हैं। लेकिन ये जितना लाभकारी एप है, उतना ही ध्यान इसका इस्तेमाल करते वक्त रखना जरूरी है। दरअसल, अगर हम ध्यान न दें तो हमारी एक छोटी सी गलती हमारे बैंक खाते को खाली करवाने के लिए काफी होती है। जालसाज व्हाट्सएप के जरिए भी अब लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि आपको व्हाट्सएप पर क्या गलतियां नहीं करनी है। आप अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं कि आपको व्हाट्सएप पर क्या गलतियां नहीं करनी चाहिए...

Whatsapp Tips And Tricks Do Not Avoid These Mistakes Otherwise Bank Account Will Be Banned News in Hindi
व्हाट्सएप पर क्या गलतियां नहीं करनी चाहिए - फोटो : istock

कभी न करें ये गलतियां:-

अनजाने लिंक्स पर क्लिक करना

  • व्हाट्सएप यूजर होने के नाते अगर आप ठगी से बचना चाहते हैं, तो आपको ध्यान देना चाहिए कि अनजाने लिंक्स पर कभी भूलकर भी क्लिक न करें। कई लोग ऐसा करते हैं और फिर ठगी का शिकार हो जाते हैं।
Whatsapp Tips And Tricks Do Not Avoid These Mistakes Otherwise Bank Account Will Be Banned News in Hindi
व्हाट्सएप पर क्या गलतियां नहीं करनी चाहिए - फोटो : istock
  • दरअसल, जालसाज कुछ अनजाने लिंक्स को सर्वे, वीडियो या किसी अन्य नाम के बहाने लोगों को भेजते हैं और जैसे ही लोग इन पर क्लिक करते हैं, तो जालसाज उनके मोबाइल को कंट्रोल को अपने हाथ में लेकर उन्हें चपत लगा देते हैं। इसलिए ऐसा कभी न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Whatsapp Tips And Tricks Do Not Avoid These Mistakes Otherwise Bank Account Will Be Banned News in Hindi
व्हाट्सएप पर क्या गलतियां नहीं करनी चाहिए - फोटो : istock

ऑफर्स के चक्कर में जानकारी देना

  • जालसाज लोगों को व्हाट्सएप पर कई लुभावने और आकर्षक ऑफर्स वाले फर्जी लिंक्स भेजते हैं। वहीं, लोग इनके चक्कर में फंस जाते हैं और यहां वो अपनी कई जानकारी जैसे- नाम, पता, आधार नंबर और बैंक की जानकारी तक दे देते हैं। लेकिन आपको ऐसा कभी नहीं करना है, क्योंकि कोई भी नामी कंपनी व्हाट्सएप पर आपको ऐसा कुछ नहीं भेजती है।
विज्ञापन
Whatsapp Tips And Tricks Do Not Avoid These Mistakes Otherwise Bank Account Will Be Banned News in Hindi
व्हाट्सएप पर क्या गलतियां नहीं करनी चाहिए - फोटो : istock

अनजाने लोगों से बात करना

  • लगभग हर दूसरा व्यक्ति व्हाट्सएप का इस्तेमाल कर रहा है। ऐसे में कई बार कुछ अनजाने लोग आपसे व्हाट्सएप पर बात करने लगते हैं। वहीं, लोग भी इन अनजाने लोगों में रूचि दिखाते हैं और थोड़े समय बाद ये लोग अपनी गोपनीय जानकारी तक इन्हें दे देते हैं। ऐसा कभी न करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed