आज के समय देश की एक बड़ी आबादी बैंकिंग सुविधाओं का लाभ उठा रही है। इसके अलावा देश के गरीब और सीमांत इलाकों में रहने वाले लोगों को बैंकिंग सुविधाओं से जोड़ने के लिए भारत सरकार प्रधानमंत्री जनधन योजना का संचालन कर रही है। अमूमन जब भी हम बैंक में जाते हैं। उस समय हम में से ज्यादातर लोग जीरो बैलेंस वाले सेविंग बैंक अकाउंट को ओपन कराते हैं। जीरो बैलेंस सेविंग अकाउंट ओपन कराने का सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि इसमें आपको किसी प्रकार के मिनिमम बैलेंस को मेंटेन करने की जरूरत नहीं होती है। आप एक रुपये डाले बिना भी अपने बैंक अकाउंट को चालू रख सकते हैं। वहीं क्या आपको पता है बैंक की ओर से जीरो बैलेंस सेविंग अकाउंट पर कई शानदार फायदे मिलते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको उन जरूरी सुविधाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कि आपको जीरो बैलेंस सेविंग अकाउंट पर मिलते हैं।
जानना जरूरी: क्या आपको जीरो बैलेंस सेविंग अकाउंट पर मिलने वाली इन मुफ्त सुविधाओं के बारे में पता है?
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 10 Jan 2023 01:19 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन