फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Winter Tips: कड़कड़ाती ठंड में बिना रूम हीटर के भी रख सकते हैं अपने कमरे को गर्म, बस फॉलो करें ये ट्रिक्स

Tue, 10 Jan 2023 11:38 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 10 Jan 2023 11:38 AM IST
विज्ञापन
How To Keep Your House Warm Without Electricity And Heater In Hindi
How To Keep House Warm In Winter - फोटो : Istock

How To Keep Your House Warm Without Electricity And Heater: इस समय दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। मौसम अनुमान की मानें, तो आगे आने वाले कुछ दिनों में सर्दी और भी बढ़ेगी। ऐसे में ठंड से राहत पाने के लिए बड़े पैमाने पर लोग अपने घरों में रूम हीटर को खरीदकर ला रहे हैं। गौरतलब बात है कि सर्दियों के सीजन को देखते हुए रूम हीटर बाजारों में काफी महंगे दामों पर बिक रहे हैं। इसके अलावा इनका उपोयग करने पर हर महीने काफी ज्यादा बिजली बिल आता है। इसका बुरा असर हमारी जेब पर पड़ता है। अगर आप बाजारों में बिक रहे महंगे रूम हीटर को अफॉर्ड नहीं कर सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे शानदार तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको अमल में लाकर आप सर्दियों के सीजन में अपने कमरे को गर्म रख सकते हैं। कमरे से ठंड को दूर करने के ये रामबाण उपाय हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में - 

How To Keep Your House Warm Without Electricity And Heater In Hindi
How To Keep House Warm In Winter - फोटो : Istock

अगर आपका कमरा काफी ठंडा रहता है। ऐसे में उसको गर्म रखने के लिए आपको खिड़कियों और दरवाजों पर भारी और डार्क कलर के पर्दे को लगाना चाहिए। ऐसा करने से बाहर की ठंडी हवा घर के भीतर प्रवेश नहीं कर पाएगी। इससे कमरा गर्म रहेगा। 

How To Keep Your House Warm Without Electricity And Heater In Hindi
How To Keep House Warm In Winter - फोटो : Istock

सर्दियों के सीजन में आपको अपने दरवाजे को हमेशा बंद रखना चाहिए। इससे बाहर की ठंडी हवा अंदर नहीं आ पाएगी। साथ ही आपको अपने कमरे के दरवाजे को जरूरत के समय ही खोलना चाहिए। 

Solar Heater: कड़कड़ाती ठंड से राहत पाने के लिए घर लाएं यह खास रूम हीटर, नहीं आएगा एक रुपये का भी बिजली बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
How To Keep Your House Warm Without Electricity And Heater In Hindi
How To Keep House Warm In Winter - फोटो : Istock

वहीं अगर आपके कमरे के दरवाजे के नीचे कोई गैप है, जहां से बाहर की ठंडी हवा अंदर प्रवेश कर रही है। ऐसे में आप उस जगह को किसी पूराने कपड़े या दूसरी चीज से कवर कर दें। 

विज्ञापन
How To Keep Your House Warm Without Electricity And Heater In Hindi
How To Keep House Warm In Winter - फोटो : Istock

सर्दियों के सीजन में फ्लोर काफी ठंडे रहते हैं। ऐसे में फ्लोर पर कारपेट या किसी प्रकार की दरी को जरूर बिछाएं। इसके अलावा आप अपने कमरे को गर्म रखने के लिए फ्रेग्नेंश वाली कैंडल को भी जला सकते हैं।

जरूरत की बात: अब नहीं आएगा बिजली बिल, खर्च कीजिए 443 रुपये और जीवन भर जलाएं फ्री लाइट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed