फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या कहता है कानून: कोई ट्रैफिक पुलिसकर्मी निकाल सकता है आपकी गाड़ी की चाबी? यहां जानें नियम

Wed, 27 Sep 2023 01:19 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 27 Sep 2023 01:19 PM IST
विज्ञापन
What to do if traffic police snatch the key of your vehicle see the rule
क्या ट्रैफिक पुलिसकर्मी निकाल सकता है आपकी गाड़ी की चाबी? - फोटो : Amar Ujala

Traffic Rules: अगर आप देखेंगे तो स्कूल-कॉलेज, दफ्तर या कहीं अन्य जगहों पर जाने के लिए लोग अपने वाहन से जाना पसंद करते हैं। इसके पीछे कई कारण भी हैं, लेकिन सबसे बड़ा कारण है अपने वाहन से ट्रैवल करना सुविधाजनक होता है। पर गाड़ी चलाने के दौरान हमें सड़क यातायात के नियमों का पालन भी करना पड़ता है। अगर हम ये नहीं करते हैं तो ट्रैफिक पुलिस हमारा चालान काट सकती है। वहीं आपने कई बार देखा होगा या क्या पता आपके साथ भी ऐसा हुआ हो कि किसी ट्रेफिक पुलिस वाले ने आपकी गाड़ी की चाबी निकाल ली हो? ऐसे कई मामले सामने आते रहते हैं जिनमें पुलिस वाले अपनी वर्दी के दम पर जोर जबरदस्ती करके लोगों की गाड़ी की चाबी निकाल लेते हैं। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि जाना जाए कि आखिर इसको लेकर नियम क्या कहता है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...

What to do if traffic police snatch the key of your vehicle see the rule
क्या ट्रैफिक पुलिसकर्मी निकाल सकता है आपकी गाड़ी की चाबी? - फोटो : Istock
  • दरअसल, कई बार ऐसे वीडियो सामने आते हैं या आपने खुद सामने से देखा होगा कि ट्रैफिक पुलिस लोगों के चार पहिया और खासतौर पर दो पहिया वाहन की चाबी निकाल लेती है। लेकिन क्या ऐसा करने की उन्हें इजाजत है?
What to do if traffic police snatch the key of your vehicle see the rule
क्या ट्रैफिक पुलिसकर्मी निकाल सकता है आपकी गाड़ी की चाबी? - फोटो : Istock

क्या कहता है नियम?

  • अगर कोई ट्रैफिक पुलिस वाला आपकी गाड़ी की चाबी निकालता है, तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि कोई भी ट्रैफिक पुलिस वाला आपकी गाड़ी की चाबी नहीं निकाल सकता है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक, मोटर व्हीकल एक्ट न किसी ट्रैफिक पुलिस वाले को ऐसा कोई अधिकार देता है। फिर चाहे आपने ट्रैफिक नियम तोड़ा है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
What to do if traffic police snatch the key of your vehicle see the rule
क्या ट्रैफिक पुलिसकर्मी निकाल सकता है आपकी गाड़ी की चाबी? - फोटो : Istock
  • नियम बताता है कि ट्रैफिक पुलिस न ही आपको गिरफ्तार कर सकती है और न ही आपके वाहन के दस्तावेजों को जब्त कर सकती है। यही नहीं पुलिसकर्मा किसी भी वाहन चालक से न मारपीट कर सकते हैं और न ही बदसलूकी। ऐसा इसलिए क्योंकि इसको लेकर उनके पास कोई अधिकार नहीं है।
विज्ञापन
What to do if traffic police snatch the key of your vehicle see the rule
क्या ट्रैफिक पुलिसकर्मी निकाल सकता है आपकी गाड़ी की चाबी? - फोटो : Istock
  • आमतौर पर लोगों को एक और बात नहीं पता होती है, पर आपको ये जाननी चाहिए कि अगर रास्ते में ट्रैफिक पुलिस आपको रोककर आपसे कोई दस्तावेज, जैसे- डीएल, पीयूसी, आरसी आदि दिखाने को कहती है, तो उस वक्त ट्रैफिक पुलिसकर्मी का यूनिफॉर्म में होना जरूरी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed