ChatGPT Introduce Voice Conversation Feature: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर रिसर्च करने वाली कंपनी ओपनएआई द्वारा तैयार किए गए एआई चैटबॉट टूल चैटजीपीटी अपने लॉन्च होने के बाद से देश दुनिया में खूब सुर्खियां बटोर रहा है। आज के समय बिजनेस, एजुकेशन, रिसर्च से लेकर कई दूसरे क्षेत्रों में बढ़-चढ़कर इस लैंग्वेज मॉडल टूल का इस्तेमाल किया जा रहा है। चैटजीपीटी जैसे एआई टूल्स के आने के बाद हमारी प्रोडक्टिविटी पावर में काफी इजाफा देखने को मिला है। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते कंपनी समय समय पर इसमें कई शानदार फीचर्स एड करती जा रही है। इसी वजह से चैटजीपीटी दुनियाभर में काफी लोकप्रिय हो रहा है। इसी कड़ी में कंपनी ने चैटजीपीटी में एक बेहद ही शानदार फीचर को एड किया है। इसमें अब वॉयस कन्वर्सेशन की सुविधा भी मिल रही है। यह एक काफी शानदार फीचर है।
ChatGPT: चैटजीपीटी लेकर आया यह धमाकेदार फीचर, अब इंसानों की तरह कर सकेगा बातचीत
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 27 Sep 2023 12:28 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन