Gas Cylinder Leak Safety Tips: पहले की तरह अब लोग लकड़ियों के चूल्हे में बेहद कम ही खाना बनाते हुए नजर आते हैं, क्योंकि अब इनकी जगह गैस सिलेंडर ने ले ली है। आपको अब लगभग सभी घरों में ये देखने को मिल जाते हैं। गैस सिलेंडर के आने से लोगों को काफी सुविधा भी हुई है, लेकिन हम ये बात बिल्कुल नहीं भूल सकते कि इसके इस्तेमाल के दौरान हमें कई बातों का विशेष ध्यान रखना पड़ता है। अगर हम ऐसा नहीं करते हैं तो हमारी एक छोटी सी गलती के कारण हमारी जान तक खतरे में पड़ सकती है। वहीं, अगर कभी गैस लीक हो जाए, तो आपको ये पता होना जरूरी है कि ऐसे समय में आपको क्या करना चाहिए ताकि कोई बड़ी अनहोनी न हो। तो चलिए जानते हैं गैस सिलेंडर लीक होने पर आप क्या कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"6488492de29be27a7b07841b","slug":"what-to-do-if-cylinder-gas-leak-follow-these-steps-2023-06-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें: कभी होने लगे सिलेंडर से गैस लीक तो तुरंत उठाएं ये चार कदम, वरना हो सकता है हादसा","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ध्यान दें: कभी होने लगे सिलेंडर से गैस लीक तो तुरंत उठाएं ये चार कदम, वरना हो सकता है हादसा
Tue, 13 Jun 2023 04:19 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 13 Jun 2023 04:19 PM IST
विज्ञापन
सिलेंडर से गैस लीक होने पर क्या करना चाहिए?
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिलेंडर से गैस लीक होने पर क्या करना चाहिए?
- फोटो : istock
गैस सिलेंडर लीक होने पर तुरंत करें ये काम:-
नंबर 1
- अगर गैस लीक हो रही है, तो सबसे पहले तो घर के दरवाजे और खिड़कियों को खोल दें। साथ ही लाइट के स्विच को बंद कर दें। यही नहीं, इस बात का विशेष ध्यान रखें कि गलती से भी माचिस न जलाएं। ऐसा करने से आग लगने की संभावना को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
सिलेंडर से गैस लीक होने पर क्या करना चाहिए?
- फोटो : istock
नंबर 2
- अगर गैस सिलेंडर से गैस लीक हो रही है, तो तुरंत रेग्युलेटर को बंद कर दें। इससे गैस लीक होना रूक जाता है। अगर इस स्टेप के बाद भी गैस लीक होती है, तो आपको रेग्युलेटर को सिलेंडर से निकालकर सेफ्टी कैप लगा देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सिलेंडर से गैस लीक होने पर क्या करना चाहिए?
- फोटो : iStock
नंबर 3
- गैस सिलेंडर लीक हो रहा है, तो अपने गैस डीलर या एजेंसी से तुरंत संपर्क करें और उन्हें जानकारी दें कि आपका सिलेंडर लीक कर रहा है। इसके बाद आपके गैस सिलेंडर को डीलर द्वारा बदल दिया जाता है और आपको नया बिना लीक होने वाला सिलेंडर दिया जाता है। ध्यान रहे कि सिलेंडर लेते समय डीलर से लीकेज जरूर चेक करवाएं।
विज्ञापन
सिलेंडर से गैस लीक होने पर क्या करना चाहिए?
- फोटो : twitter/@DilipGhoshBJP
नंबर 4
- मान लीजिए कि अगर गैस लीक होने की वजह से सिलेंडर में आग लग जाती है, तो सबसे पहले तो परेशान न हों। जितना जल्दी हो सके कंबल या मोटी चादर को पानी में भिगोएं और फिर सिलेंडर पर लपेट दें। ऐसा करने से आग बुझ जाती है।