फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: कभी होने लगे सिलेंडर से गैस लीक तो तुरंत उठाएं ये चार कदम, वरना हो सकता है हादसा

Tue, 13 Jun 2023 04:19 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 13 Jun 2023 04:19 PM IST
विज्ञापन
What to do if cylinder gas leak follow these steps
सिलेंडर से गैस लीक होने पर क्या करना चाहिए? - फोटो : iStock

Gas Cylinder Leak Safety Tips: पहले की तरह अब लोग लकड़ियों के चूल्हे में बेहद कम ही खाना बनाते हुए नजर आते हैं, क्योंकि अब इनकी जगह गैस सिलेंडर ने ले ली है। आपको अब लगभग सभी घरों में ये देखने को मिल जाते हैं। गैस सिलेंडर के आने से लोगों को काफी सुविधा भी हुई है, लेकिन हम ये बात बिल्कुल नहीं भूल सकते कि इसके इस्तेमाल के दौरान हमें कई बातों का विशेष ध्यान रखना पड़ता है। अगर हम ऐसा नहीं करते हैं तो हमारी एक छोटी सी गलती के कारण हमारी जान तक खतरे में पड़ सकती है। वहीं, अगर कभी गैस लीक हो जाए, तो आपको ये पता होना जरूरी है कि ऐसे समय में आपको क्या करना चाहिए ताकि कोई बड़ी अनहोनी न हो। तो चलिए जानते हैं गैस सिलेंडर लीक होने पर आप क्या कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

What to do if cylinder gas leak follow these steps
सिलेंडर से गैस लीक होने पर क्या करना चाहिए? - फोटो : istock

गैस सिलेंडर लीक होने पर तुरंत करें ये काम:-

नंबर 1

  • अगर गैस लीक हो रही है, तो सबसे पहले तो घर के दरवाजे और खिड़कियों को खोल दें। साथ ही लाइट के स्विच को बंद कर दें। यही नहीं, इस बात का विशेष ध्यान रखें कि गलती से भी माचिस न जलाएं। ऐसा करने से आग लगने की संभावना को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
What to do if cylinder gas leak follow these steps
सिलेंडर से गैस लीक होने पर क्या करना चाहिए? - फोटो : istock

नंबर 2

  • अगर गैस सिलेंडर से गैस लीक हो रही है, तो तुरंत रेग्युलेटर को बंद कर दें। इससे गैस लीक होना रूक जाता है। अगर इस स्टेप के बाद भी गैस लीक होती है, तो आपको रेग्युलेटर को सिलेंडर से निकालकर सेफ्टी कैप लगा देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
What to do if cylinder gas leak follow these steps
सिलेंडर से गैस लीक होने पर क्या करना चाहिए? - फोटो : iStock

नंबर 3

  • गैस सिलेंडर लीक हो रहा है, तो अपने गैस डीलर या एजेंसी से तुरंत संपर्क करें और उन्हें जानकारी दें कि आपका सिलेंडर लीक कर रहा है। इसके बाद आपके गैस सिलेंडर को डीलर द्वारा बदल दिया जाता है और आपको नया बिना लीक होने वाला सिलेंडर दिया जाता है। ध्यान रहे कि सिलेंडर लेते समय डीलर से लीकेज जरूर चेक करवाएं।
विज्ञापन
What to do if cylinder gas leak follow these steps
सिलेंडर से गैस लीक होने पर क्या करना चाहिए? - फोटो : twitter/@DilipGhoshBJP

नंबर 4

  • मान लीजिए कि अगर गैस लीक होने की वजह से सिलेंडर में आग लग जाती है, तो सबसे पहले तो परेशान न हों। जितना जल्दी हो सके कंबल या मोटी चादर को पानी में भिगोएं और फिर सिलेंडर पर लपेट दें। ऐसा करने से आग बुझ जाती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed