फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: चलती ट्रेन के दौरान भूकंप आ जाए तो क्या करें? अधिकतर लोगों को नहीं पता, यहां जानें

Thu, 24 Sep 2026 10:37 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 24 Sep 2026 10:37 AM IST
सार

चलती ट्रेन में भूकंप महसूस होने पर घबराकर ट्रेन से उतरना या दरवाजा खोलना सुरक्षित नहीं माना जाता। ऐसी स्थिति में यात्रियों को रेलवे के निर्देशों का पालन करते हुए अपनी जगह सुरक्षित रखनी चाहिए और ट्रेन के रुकने का इंतजार करना चाहिए। आप इस बारे में विस्तार से यहां जान सकते हैं।

विज्ञापन
What To Do If An Earthquake Occurs While You Are On A Moving Train mein earthquake aane par kya karein
चलती ट्रेन में भूकंप आने पर क्या करें और क्या नहीं? - फोटो : Amar Ujala AI

Indian Railways: समय-समय पर अलग-अलग जगहों पर भूकंप आते हैं और कई बार तो ये इतनी तेज तीव्रता से आते हैं कि जान-माल का काफी नुकसान तक हो जाता है। भूकंप आने पर हमारे लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है। दरअसल, भारत में कई इलाकों को भूकंप के लिहाज से संवेदनशील माना जाता है।



ऐसे में यह सवाल भी जरूरी है कि अगर कोई यात्री चलती ट्रेन में हो और उसी दौरान भूकंप आ जाए तो उसे क्या करना चाहिए? अधिकतर लोगों को इस बारे में जानकारी नहीं होती है जिसकी वजह से कोई गलती हो सकती है। इसलिए आप यहां जान सकते हैं कि ट्रेन में यात्रा के दौरान भूकंप आने पर क्या करें और क्या नहीं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

What To Do If An Earthquake Occurs While You Are On A Moving Train mein earthquake aane par kya karein
चलती ट्रेन में भूकंप आने पर क्या करें और क्या नहीं? - फोटो : AdobeStock

ट्रेन में यात्रा के दौरान भूकंप आने पर क्या करें?

  • आम तौर पर ट्रेन में बैठे यात्री को भूकंप के दौरान खुद से कोई बड़ा कदम नहीं उठाना चाहिए
  • सबसे पहले शांत रहने की कोशिश करनी चाहिए
  • अगर ट्रेन चल रही है तो दरवाजे के पास जाकर खड़े होना या चलती ट्रेन से नीचे उतरने की कोशिश करना खतरनाक हो सकता है
  • ट्रेन के अंदर ही अपनी जगह पर सुरक्षित रहना ज्यादा जरूरी है
What To Do If An Earthquake Occurs While You Are On A Moving Train mein earthquake aane par kya karein
चलती ट्रेन में भूकंप आने पर क्या करें और क्या नहीं? - फोटो : AdobeStock

भूकंप आने पर क्या करता है रेलवे?

  • भारतीय रेलवे के आपदा प्रबंधन दस्तावेजों के मुताबिक, भूकंप की सूचना मिलने के बाद प्रभावित इलाके में ट्रेन संचालन को नियंत्रित किया जाता है
  • स्थिति के आधार पर ट्रेनों को रोकने या प्रतिबंधित गति से चलाने के निर्देश दिए जा सकते हैं
  • इसलिए यात्री को लोको पायलट या रेलवे स्टाफ के निर्देशों का इंतजार करना चाहिए
  • बिना अनुमति ट्रेन से नीचे उतरना सही कदम नहीं है
विज्ञापन
विज्ञापन
What To Do If An Earthquake Occurs While You Are On A Moving Train mein earthquake aane par kya karein
चलती ट्रेन में भूकंप आने पर क्या करें और क्या नहीं? - फोटो : AI Generated

ट्रेन अचानक रुक जाए तो क्या करें?

  • भूकंप के कारण ट्रेन रुक सकती है
  • ऐसे समय में यात्रियों को जल्दबाजी में दरवाजा खोलकर पटरी पर नहीं उतरना चाहिए
  • रेलवे के आपदा प्रबंधन प्लान में प्रभावित ट्रेन के यात्रियों की सुरक्षा, जानकारी और जरूरत पड़ने पर भोजन-पानी की व्यवस्था करने की बात कही गई है
  • फंसी हुई ट्रेन में मौजूद टीटीई और अन्य रेलवे कर्मचारी यात्रियों की स्थिति की जानकारी रेलवे कंट्रोल तक पहुंचाने की कोशिश करते हैं
  • अगर किसी यात्री को चोट लगी है तो तुरंत ट्रेन के स्टाफ को इसकी जानकारी देनी चाहिए ताकि, आपको प्राथमिक चिकित्सा दी जा सके
विज्ञापन
What To Do If An Earthquake Occurs While You Are On A Moving Train mein earthquake aane par kya karein
चलती ट्रेन में भूकंप आने पर क्या करें और क्या नहीं? - फोटो : AI Generated

खिड़की और सामान से रहें सावधान

  • भूकंप के झटकों के दौरान ट्रेन के अंदर सामान अपनी जगह से हिल या गिर सकता है
  • इसलिए ऊपर रखे भारी सामान और ऐसी चीजों से सावधान रहना चाहिए जो गिर सकती हैं
  • खिड़की के शीशे या दरवाजे के आसपास भीड़ लगाने से बचें
  • बच्चों और बुजुर्ग यात्रियों के साथ मौजूद लोग उनका विशेष ध्यान रखें
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed