अगर आपके घर की बिजली अचानक चली जाए, तो सबसे पहले यह पता करना जरूरी है कि समस्या केवल आपके घर में है या पूरे इलाके में। कई बार फ्यूज, एमसीबी या मीटर से जुड़ी समस्या के कारण घर की बिजली बंद हो जाती है।
{"_id":"6ab4c9b0e88bd799440f42f0","slug":"what-to-do-if-the-electricity-goes-out-at-home-know-the-complete-complaint-process-2026-09-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सभी को पता होना चाहिए: अगर आपके घर की बिजली कट जाए तो क्या करें? पूरा प्रोसेस यहां जानें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
सभी को पता होना चाहिए: अगर आपके घर की बिजली कट जाए तो क्या करें? पूरा प्रोसेस यहां जानें
Thu, 24 Sep 2026 12:27 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 24 Sep 2026 12:27 PM IST
सार
घर की बिजली जाने पर पहले एमसीबी और आसपास की सप्लाई की जांच जरूर करें। बिजली विभाग में शिकायत करते समय कंज्यूमर नंबर दें और मिले शिकायत नंबर को जरूर संभालकर रखें। बिजली विभाग की ये जिम्मेदारी बनती है कि उनकी तरफ से लाइट कटने पर आपके घर की लाइट को फिर से चालू करे।
विज्ञापन
घर की बिजली कटने पर क्या करें?
- फोटो : Amar Ujala AI
घर की बिजली कटने पर कहां शिकायत करें?
- फोटो : AI Generated
घर की बिजली कट जाए तो क्या करें?
पहले घर में चेक करें ये चीज
- बिजली जाने पर सबसे पहले अपने घर का मेन स्विच और एमसीबी चेक करें
- अगर एमसीबी ट्रिप हुई है, तो उसे एक बार रीसेट किया जा सकता है
- पर अगर एमसीबी बार-बार ट्रिप हो रही है, तो उसे जबरदस्ती ऑन न करें
- ऐसी स्थिति में किसी इलेक्ट्रीशियन से चेक करवाएं
घर की बिजली कटने पर कहां शिकायत करें?
- फोटो : Adobe Stock
अगर सिर्फ आपके घर की लाइट गई है तो क्या करें?
- अगर सिर्फ आपके घर की लाइट गई है और समस्या बिजली विभाग की सप्लाई से जुड़ी है, तो अपने संबंधित डिस्कॉम में शिकायत दर्ज कराएं
- शिकायत करने के लिए संबंधित बिजली वितरण कंपनी की वेबसाइट, मोबाइल एप, हेल्पलाइन नंबर या उपलब्ध ऑनलाइन शिकायत व्यवस्था का इस्तेमाल किया जा सकता है
विज्ञापन
विज्ञापन
घर की बिजली कटने पर कहां शिकायत करें?
- फोटो : Adobe Stock
- शिकायत दर्ज करते समय अपना कंज्यूमर नंबर या अकाउंट नंबर पास रखें
- कई बिजली कंपनियां शिकायत दर्ज होने के बाद एक शिकायत या कंप्लेंट नंबर देती हैं
- इस नंबर को जरूर नोट कर लें, क्योंकि बाद में शिकायत की स्थिति जानने या दोबारा संपर्क करने में यह नंबर काम आ सकता है
विज्ञापन
घर की बिजली कटने पर कहां शिकायत करें?
- फोटो : Adobe Stock
घर की बिजली जाने पर क्या न करें?
- खुद से कुछ भी न करें
- मेन लाइन, गिरे हुए तारों या मीटर में खुद किसी भी तरह की छेड़छाड़ या मरम्मत करने का जोखिम न लें
- अगर आप ऐसा करते हैं, तो आप दिक्कत में पड़ सकते हैं