यूपीआई आने के बाद डिजिटल पेमेंटिंग सिस्टम में एक बड़ी क्रांति आई है। आज बड़े पैमाने पर लोग यूपीआई के जरिए लेनदेन कर रहे हैं। इसने डिजिटल पेमेंटिंग सिस्टम को लोकतांत्रिक बनाने का काम किया है। आज छोटे दुकानदार से लेकर बड़े बड़े ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर यूपीआई के जरिए लेनदेन हो रही है। यूपीआई के जरिए लेनदेन के लिए लोग गूगल पे, फोन पे जैसे एप्लीकेशन का उपयोग करते हैं।
अगर आप भी यूपीआई ट्रांजैक्शन के लिए इन एप्लीकेशन का उपयोग करते हैं। ऐसे में ये खबर खास आपके लिए है। एक तरफ जहां यूपीआई आने के बाद लोगों को लेनदेन करने में आसानी हुई है। वहीं साइबर ठग भी काफी सक्रिय हो गए हैं। वो तरह तरह के हथकंडों का इस्तेमाल लोगों के साथ जालसाजी करने के लिए कर रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उन बातों के बारे में जिनका विशेष ध्यान गूगल पे, फोन पे एप पर यूपीआई का इस्तेमाल करते समय रखना चाहिए।
2 of 5
mobile new
- फोटो : istock
अगर आप लेनदेन के लिए यूपीआई का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि यूपीआई पिन पैसे भेजने के लिए दर्ज करना होता है न कि लेने के लिए।
3 of 5
Mobile New
- फोटो : Istock
अक्सर साइबर ठग लॉटरी के नाम पर टार्गेट किए हुए लोगों को फिशिंग लिंक्स भेजते हैं। ऐसे में लोग लालच में आकर उन लिंक्स पर क्लिक करके अपना यूपीआई पिन दर्ज कर देते हैं। आपको ये गलती भूलकर भी नहीं करनी चाहिए। आपकी इस गलती से दूसरे के बैंक अकाउंट में पैसे जा सकते हैं।
4 of 5
Mobile New
- फोटो : Istock
इसके अलावा अगर आप फोन पे या गूगल पे के जरिए किसी दूसरे व्यक्ति को पैसे भेज रहे हैं। इस स्थिति में आपको पैसे भेजते वक्त संबंधित व्यक्ति का नाम और नंबर जरूर चेक करना चाहिए।
5 of 5
mobile - new
- फोटो : iStock
अगर आप जल्दबाजी में गलत नंबर को दर्ज कर देते हैं और बिना उस व्यक्ति के नाम को देखे पैसे भेजते हैं। ऐसे में आपकी इस गलती से दूसरे व्यक्ति के अकाउंट में पैसे जा सकते हैं।