फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UPI: गूगल पे और फोन पे का इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान, वरना दूसरे खाते में पैसा हो जाएगा ट्रांसफर

Tue, 02 Aug 2022 03:06 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 02 Aug 2022 03:06 PM IST
विज्ञापन
What Things to Keep In Mind While Making UPI Payments by Google Pay or PhonePe
How To Change Google Pay in UPI Id - फोटो : Istock

यूपीआई आने के बाद डिजिटल पेमेंटिंग सिस्टम में एक बड़ी क्रांति आई है। आज बड़े पैमाने पर लोग यूपीआई के जरिए लेनदेन कर रहे हैं। इसने डिजिटल पेमेंटिंग सिस्टम को लोकतांत्रिक बनाने का काम किया है। आज छोटे दुकानदार से लेकर बड़े बड़े ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर यूपीआई के जरिए लेनदेन हो रही है। यूपीआई के जरिए लेनदेन के लिए लोग गूगल पे, फोन पे जैसे एप्लीकेशन का उपयोग करते हैं।



अगर आप भी यूपीआई ट्रांजैक्शन के लिए इन एप्लीकेशन का उपयोग करते हैं। ऐसे में ये खबर खास आपके लिए है। एक तरफ जहां यूपीआई आने के बाद लोगों को लेनदेन करने में आसानी हुई है। वहीं साइबर ठग भी काफी सक्रिय हो गए हैं। वो तरह तरह के हथकंडों का इस्तेमाल लोगों के साथ जालसाजी करने के लिए कर रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उन बातों के बारे में जिनका विशेष ध्यान गूगल पे, फोन पे एप पर यूपीआई का इस्तेमाल करते समय रखना चाहिए।

What Things to Keep In Mind While Making UPI Payments by Google Pay or PhonePe
mobile new - फोटो : istock

अगर आप लेनदेन के लिए यूपीआई का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि यूपीआई पिन पैसे भेजने के लिए दर्ज करना होता है न कि लेने के लिए।

What Things to Keep In Mind While Making UPI Payments by Google Pay or PhonePe
Mobile New - फोटो : Istock

अक्सर साइबर ठग लॉटरी के नाम पर टार्गेट किए हुए लोगों को फिशिंग लिंक्स भेजते हैं। ऐसे में लोग लालच में आकर उन लिंक्स पर क्लिक करके अपना यूपीआई पिन दर्ज कर देते हैं। आपको ये गलती भूलकर भी नहीं करनी चाहिए। आपकी इस गलती से दूसरे के बैंक अकाउंट में पैसे जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
What Things to Keep In Mind While Making UPI Payments by Google Pay or PhonePe
Mobile New - फोटो : Istock

इसके अलावा अगर आप फोन पे या गूगल पे के जरिए किसी दूसरे व्यक्ति को पैसे भेज रहे हैं। इस स्थिति में आपको पैसे भेजते वक्त संबंधित व्यक्ति का नाम और नंबर जरूर चेक करना चाहिए।

विज्ञापन
What Things to Keep In Mind While Making UPI Payments by Google Pay or PhonePe
mobile - new - फोटो : iStock

अगर आप जल्दबाजी में गलत नंबर को दर्ज कर देते हैं और बिना उस व्यक्ति के नाम को देखे पैसे भेजते हैं। ऐसे में आपकी इस गलती से दूसरे व्यक्ति के अकाउंट में पैसे जा सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed