फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Virtual Credit Card: क्या होता है वर्चुअल क्रेडिट कार्ड, जानिए क्या हैं इसके फायदे

Mon, 25 Dec 2023 01:57 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 25 Dec 2023 01:57 PM IST
विज्ञापन
What is virtual credit card how does this work know what is the benefit of this card
Virtual Credit Card - फोटो : Istock

Virtual Credit Card: सूचना क्रांति आने के बाद विभिन्न क्षेत्रों में क्रांतिकारी बदलाव आए हैं। इससे बैंकिंग क्षेत्र भी अछूता नहीं रहा। सूचना क्रांति के आने से बैंकिंग सेक्टर में होने वाली लेनदेन पहले से ज्यादा तेज, ज्यादा आसान और ज्यादा सुविधाजनक हुई है। एक समय था जब लेनदेन से जुड़े कामकाज कराने के लिए हमें बैंकों के चक्कर लगाने पड़ते थे। अब हम बैंकिंग सेवाओं का लाभ घर बैठे स्मार्टफोन की मदद से आसानी से उठा सकते हैं। आज के इस डिजिटलीकरण के दौर में क्रेडिट कार्ड का चलन भी काफी तेजी से बढ़ा है। गौर करने वाली बात है कि इसी के समानांतर ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलों में भी एक बड़ा इजाफा देखने को मिला है। ऐसे में हमारे क्रेडिट कार्ड की डिटेल्स के चोरी होने का काफी ज्यादा खतरा रहता है। इसी समस्या को देखते हुए लोगों के समक्ष अब वर्चुअल क्रेडिट कार्ड का विकल्प भी आ गया है। 

What is virtual credit card how does this work know what is the benefit of this card
Virtual Credit Card - फोटो : सोशल मीडिया

अगर आप वर्चुअल क्रेडिट कार्ड के बारे में नहीं जानते हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आज इस खबर के माध्यम से हम आपको वर्चुअल क्रेडिट कार्ड क्या है और इसके क्या फायदे हैं? उस बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं - 

What is virtual credit card how does this work know what is the benefit of this card
Virtual Credit Card - फोटो : pixabay

वर्चुअल क्रेडिट कार्ड को लाने का उद्देश्य ऑनलाइन शॉपिंग को सुरक्षित बनाना है। वर्चुअल क्रेडिट कार्ड भी हूबहू क्रेडिट कार्ड की तरह ही काम करता है लेकिन यह क्रेडिट कार्ड का एक डिजिटल वर्जन होता है। वर्चुअल क्रेडिट कार्ड की कोई हार्ड कॉपी नहीं होती है। इसका अस्तित्व डिजिटल दुनिया में होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
What is virtual credit card how does this work know what is the benefit of this card
Virtual Credit Card - फोटो : Istock

क्रेडिट कार्ड की तरह ही वर्चुअल क्रेडिट कार्ड का भी नंबर, सीवीवी और एक्सपायरी डेट होता है। यह डिजिटल तौर पर क्रेडिट या डेबिट कार्ड से लिंक होता है। ऐसे में वर्चुअल क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते समय डाटा लीक होने की संभावना नहीं होती है। वर्चुअल क्रेडिट कार्ड में आपको सिक्योरिटी के कई एडिशनल लेयर मिलते हैं। 

IRCTC: सिर्फ इतने रुपये में माता वैष्णो देवी के करिए दर्शन, आईआरसीटीसी लाया है टूर पैकेज, मिल रही ये सुविधाएं

विज्ञापन
What is virtual credit card how does this work know what is the benefit of this card
Virtual Credit Card

शॉपिंग करते समय आप जब ऑनलाइन पेमेंट करते हैं। उस समय आपको वर्चुअल कार्ड का डाटा दर्ज करना होता है। इस तरह आप आसानी से पेमेंट कर लेते हैं। ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान आप मोबाइल या इंटरनेट बैंकिंग की मदद से टेंपररी वर्चुअल कार्ड को ले सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed