फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Air Hostess: फ्लाइट का सफर पूरा होने के बाद भी खत्म नहीं होती एयर होस्टेस की ड्यूटी, करने होते हैं ये काम

Thu, 14 Nov 2024 03:22 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 14 Nov 2024 03:22 PM IST
विज्ञापन
What Is The Role Of Air Hostesses After The Flight Know Interesting Facts Here
Air Hostess - फोटो : AdobeStock

Air Hostess: एक समय था जब दुनिया के एक कोने से दूसरे कोने में जाने में कई दिनों का समय लगता था। हालांकि, विमान तकनीक के विकास के कारण आज के समय यह सफर महज कुछ घंटों का हो चुका है। इस कारण दुनियाभर में रोजाना बड़ी संख्या में यात्री फ्लाइट में सफर करते हैं। आज के समय विश्वभर में रोजाना बड़ी संख्या में विमानों का संचालन किया जा रहा है।  



इसमें पैसेंजर, सैन्य, मालवाहक आदि कई तरह के विमान शामिल हैं। यात्रियों को विमान में सफर करते समय किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े इसे देखते हुए कई तरह की व्यवस्थाएं की जाती हैं। प्लेन में सफर करते समय यात्रियों के खान-पान से लेकर कई तरह की सुविधाएं एयर होस्टेस द्वारा मुहैया कराई जाती है। सफर की शुरुआत से लेकर अंत तक यात्रियों की सेफ्टी और बाकी जरूरी चीजों को सुनिश्चित करने का काम एयर होस्टेस करती हैं। इस दौरान एयर होस्टेस यात्रियों को सुरक्षा प्रक्रियाओं और इमरजेंसी के बारे में भी बताती हैं।

What Is The Role Of Air Hostesses After The Flight Know Interesting Facts Here
Air Hostess - फोटो : AdobeStock

वहीं क्या कभी आपने इस सवाल पर विचार किया है कि फ्लाइट का सफर पूरा होने के बाद एयर होस्टेस क्या करती हैं? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। 

Domicile: बड़ा आसान है डोमिसाइल सर्टिफिकेट बनवाना, जानिए क्या है आवेदन की प्रक्रिया?

What Is The Role Of Air Hostesses After The Flight Know Interesting Facts Here
Air Hostess - फोटो : AdobeStock

कई लोग सोचते हैं कि एयर होस्टेस का काम केवल फ्लाइट में यात्रियों को सुविधाएं देना और उनका ख्याल रखना है। यही नहीं कई लोगों का यह भी मानना है कि पैसेंजर्स के फ्लाइट से बाहर निकलने के बाद एयर होस्टेस की ड्यूटी भी खत्म हो जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
What Is The Role Of Air Hostesses After The Flight Know Interesting Facts Here
Air Hostess - फोटो : AdobeStock

आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि फ्लाइट शुरू होने से पहले और खत्म होने के बाद भी एयर होस्टेस का काम चलता रहता है। फ्लाइट का सफर खत्म होने के बाद एयर होस्टेस प्लेन के अंदर की क्लीनिंग करवाती हैं। 

विज्ञापन
What Is The Role Of Air Hostesses After The Flight Know Interesting Facts Here
Air Hostess - फोटो : AdobeStock

इसके अलावा अगली फ्लाइट के शुरू होने से पहले उसकी रिस्टॉकिंग करवाती हैं ताकि नई फ्लाइट के लिए दोबारा जो पैसेंजर प्लेन में चढ़ रहे हैं उनको सबकुछ व्यवस्थित मिले। इसके अलावा एयर होस्टेस फ्लाइट का फीडबैक तैयार करती हैं। इसके अलावा वे डॉक्यूमेंटेशन भी तैयार करती हैं।  

Indian Railways: ट्रेन टिकट पर लिखे RAC का क्या होता है मतलब? अगर नहीं पता तो जान लीजिए आज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed