फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सैलरी का कितना हिस्सा बचत करना चाहिए और कितना निवेश? समझिए 50_30_20 का ये गोल्डन रूल, भविष्य हो जाएग सुरक्षित

Mon, 01 Apr 2024 12:20 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 01 Apr 2024 12:20 PM IST
विज्ञापन
What Is The 50 30 20 Rule Of Budgeting And Financial Planning
What Is The 50 30 20 Rule Of Budgeting - फोटो : Istock

What Is The 50 30 20 Rule Of Budgeting: अक्सर हम में से अधिकतर लोगों के पास सैलरी आने के कुछ दिनों बाद ही सारे पैसे खर्च हो जाते हैं। ऐसे में व्यक्ति के लिए पूरा महीना काटना काफी मुश्किल हो जाता है। अगर आप आर्थिक रूप से एक अच्छे जीवन की कल्पना करते हैं। ऐसे में आपके पास एक अच्छी फाइनेंशियल प्लानिंग का होना जरूरी है। इसी कड़ी में आज इस खबर के माध्यम से हम आपको 50:30:20 के एक गोल्डन रूल के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप व्यवस्थित ढंग से अपने पैसों को खर्च करने के साथ-साथ अपने भविष्य को भी सुरक्षित कर सकेंगे। 50:30:20 के इस गोल्डन रूल से आप अपनी जरूरतें, चाहत और बचत करके अपने जीवन को आर्थिक स्तर पर काफी अच्छा कर सकेंगे। इसी कड़ी में आइए समझते हैं 50:30:20 के इस गोल्डन रूल के बारे में विस्तार से - 

What Is The 50 30 20 Rule Of Budgeting And Financial Planning
What Is The 50 30 20 Rule Of Budgeting - फोटो : istock

विशेषज्ञों के मुताबिक आपको जितनी सैलरी मिलती है। उसे 50:30:20 के गोल्डन रूल में बांट देना चाहिए। इसमें आपको 50 फीसदी अपनी जरूरतों पर खर्च करना चाहिए। 

What Is The 50 30 20 Rule Of Budgeting And Financial Planning
What Is The 50 30 20 Rule Of Budgeting - फोटो : पिक्साबे

जरूरतों में घर का रेंट, यूटिलिटीज, किराने का सामान, स्वास्थ्य पर आने वाला खर्च, बच्चों के स्कूल कॉलेज की फीस या घर का कोई दूसरा जरूरी सामान खरीदना हो। उन सब पर खर्च करना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
What Is The 50 30 20 Rule Of Budgeting And Financial Planning
What Is The 50 30 20 Rule Of Budgeting - फोटो : istock

बाकी बचे सैलरी की 30 प्रतिशत हिस्से को आप अपने शौक और इच्छाओं पर खर्च कर सकते हैं। इसमें फिल्में देखना, किसी अच्छी जगह पर घूमने के लिए जाना, नए गैजेट या उपकरण खरीदना आदि शामिल हैं। 

PM Kisan Yojana: इस दिन जारी होगी 17वीं किस्त, आपके खाते में आएंगे पैसे या नहीं? इस आसान तरीके से करें पता

विज्ञापन
What Is The 50 30 20 Rule Of Budgeting And Financial Planning
What Is The 50 30 20 Rule Of Budgeting - फोटो : istock

वहीं जो सैलरी का बाकी 20 प्रतिशत हिस्सा बचा है। उसे आपको बचत करना चाहिए। बचत करने का सबसे अच्छा तरीका सैलरी के इस 20 प्रतिशत हिस्से को आपको निवेश करना चाहिए। इसे आप अलग-अलग जगह पर निवेश कर सकते हैं। कुछ पैसों को बैंक में बचाकर रखें, कुछ का म्यूचुअल फंड में एसआईपी बनाकर निवेश करें, कुछ किसी छोटी बचत योजना में निवेश करें। इससे आपके पैसों पर अलग-अलग जगहों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed