PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में करोड़ों किसान भारत सरकार की महत्वाकांक्षी स्कीम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा रहे हैं। इस योजना की शुरुआत भारत सरकार ने खासतौर पर किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए की थी। इस स्कीम के अंतर्गत भारत सरकार हर साल किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। आज के समय देश के करोड़ों किसान भारत सरकार की इस महत्वाकांक्षी स्कीम का लाभ उठा रहे हैं। हाल ही में केंद्र सरकार ने 28 फरवरी के दिन प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त को जारी किया था। 16वीं किस्त का लाभ मिलने के बाद से देशभर के करोड़ों किसानों को 17वीं किस्त का इंतजार है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं सरकार कब तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त को जारी कर सकती है।
PM Kisan Yojana: इस दिन जारी होगी 17वीं किस्त, आपके खाते में आएंगे पैसे या नहीं? इस आसान तरीके से करें पता
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 31 Mar 2024 11:37 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन