प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से महिलाओं को एक बड़ी सौगात दी गई है। दरअसल प्रधानमंत्री द्वारा सेल्फ हेल्प ग्रुप को 1000 करोड़ रुपये दिए गए हैं। अब अपना कारोबार शुरू करने की सोच रही महिलाओं को दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके साथ ही प्रधानपंत्री ने बिजनेस कॉरस्पॉन्डेंट सखी को भी पहले महीने का मानदेय ट्रांसफर किया है। वहीं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगल योजना के लाभार्थियों को भी उनकी रकम भेजी गई। प्रयागराज दौरे के दौरान प्रधानमंत्री ने महिलाओं के लिए कई बड़े ऐलान किए है। ऐसे में महिलाओं को अब अपने कारोबार को बढ़ावा देने में सहायता मिलेगी। यह रकम दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ट्रांसफर की गई है। जिसमें 1.1 लाख रुपये प्रति स्वसहायता समूह के हिसाब से 80 हजार समूहों को समुदाय निवेश निधि व 15 हजार रुपये प्रति स्वसहायता समूह के हिसाब से 60 हजार समूहों को राशि मिल रही है। दरअसल, सेल्फ हेल्प ग्रुप में लगभग 16 लाख महिला सदस्य हैं, जिन्हें जबरदस्त फायदा मिलेगा। अगर आप भी अपना कारोबार शुरू करने की सोच रही हैं। तो आपको मालूम होना चाहिए कि इसका लाभ आपको कैसे मिल सकता है।
Self Help Group: जानिए क्या है सेल्फ हेल्प ग्रुप, जिसमें महिलाओं को बिजनेस करने के लिए मिलती है आर्थिक मदद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या है एसएचजी
सेल्फ हेल्प ग्रूप छोटे लेवल पर काम कर रही महिलाओं का एक समूह है। ये अपने संसाधनों और सेविंग्स फंड का इस्तेमाल करके अपना कारोबार बढ़ाता हैं। किसी सूक्ष्म कारोबार से जुड़े इस ग्रूप में 10-25 महिलाएं शामिल हो सकती हैं। एसएचजी यानी सेल्फ हेल्प ग्रूप बनाने के लिए समूह को रजिस्टर करना होता है। साथ ही बैंक खाता खुलवाना होता है। वहीं तय सीमा में बेहतर प्रदर्शन पर बैंक की तरफ से उसे आसान कर्ज मिलने लगता है। साथ ही कई सरकारी योजनाओं का लाभ भी मिलता है।
4000 रुपये का मानदेय किया गया ट्रांसफर
बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेन्ट सखी घर घर जाकर वित्तीय सेवायें उपलब्ध कराती है। इन्हें 6 महीने के लिये सरकार की तरफ से 4000 रुपये का मानदेय दिया जाता है। इसके अलावा काम बढ़ने पर उनको ट्रांजेक्शन होने पर कमीशन भी दिया जाएगा। इससे उनकी नियमित आय हो सकेगी।
ऐसे मिलता हैं कन्या सुमंगल योजना का लाभ
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा कन्या सुमंगल योजना के तहत भी एक लाख से अधिक लाभार्थियों को 20 करोड़ रुपये से अधिक राशि ट्रांसफऱ की शुरुआत की गई। इस योजना के तहत कन्याओं को नकद पैसा दिया जाता है।
इसमें जन्म के समय दो हजार रुपये, एक वर्ष होने पर एक हजार रुपये, पहली क्लास में दाखिला लेने पर 2 हजार रुपये, छठी क्लास में प्रवेश पर 2 हजार रुपये, वहीं कक्षा 9 के बाद 3 हजार रुपये इसके अलावा डिग्री डिप्लोमा पाठ्यक्रम में दाखिला होने पर 5 हजार रुपये दिया जाना शामिल है।