फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Shree Yojana: देश में बदलने वाली है स्कूलों की तस्वीर, जानिए क्या है सरकार की पीएम श्री योजना

Sun, 30 Jul 2023 02:35 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 30 Jul 2023 02:35 PM IST
विज्ञापन
What Is PM Shri Yojana How It Will Change The Infrastructure Of Indian Schooling System
PM-SHRI School - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

PM Shri Yojana: 29 जुलाई, 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के प्रगति मैदान में अखिल भारतीय शिक्षा समागम का उद्घाटन करते समय प्रधानमंत्री श्री योजना की पहली किस्त को जारी किया है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 भारतीय भाषाओं में 100 पुस्तकों का विमोचन भी किया। प्रधानमंत्री श्री योजना की पहली किस्त के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों/केंद्रीय विद्यालय संगठन और नवोदय विद्यालय समिति के 6207 स्कूलों को 630 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। प्रधानमंत्री श्री योजना भारत सरकार की एक बेहद ही शानदार स्कीम है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत देशभर के करीब 14,500 स्कूलों को पीएम श्री (प्रधानमंत्री स्कूल्स फॉर राइजिंग इंडिया) स्कीम के अंतर्गत अपग्रेड किए जाएंगे। भारत सरकार की इस योजना का सीधा लाभ देश के 18 लाख से ज्यादा छात्रों को मिलेगा।

What Is PM Shri Yojana How It Will Change The Infrastructure Of Indian Schooling System
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

पीएम श्री योजना के अंतर्गत जिन स्कूलों को अपग्रेड किया जाएगा वह सभी सरकारी स्कूल होंगे। इन स्कूलों का चयन राज्यों के साथ मिलकर किया जाएगा। 

SSY: बिटिया का जीवन हो जाएगा खुशहाल, इस स्कीम में खुलवाएं उसका खाता, शादी और पढ़ाई की टेंशन होगी खत्म

What Is PM Shri Yojana How It Will Change The Infrastructure Of Indian Schooling System
PM Shri Yojana - फोटो : Istock

पीएम श्री योजना के अंतर्गत सरकार 2022-23 से लेकर 2026 तक स्कूलों को अपग्रेड करने के लिए 27,360 करोड़ रुपये खर्च करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
What Is PM Shri Yojana How It Will Change The Infrastructure Of Indian Schooling System
PM Shri Yojana - फोटो : Istock

योजना के अंतर्गत सरकार स्कूलों को नवीनतम तकनीक, स्मार्ट कक्षा, खेल और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ अपग्रेड करेगी। ऐसे में भारत सरकार की प्रधानमंत्री श्री योजना स्कूलों को नया रूप देने में एक बड़ी भूमिका निभाने वाली है। 

विज्ञापन
What Is PM Shri Yojana How It Will Change The Infrastructure Of Indian Schooling System
PM Shri Yojana - फोटो : Istock

स्कीम का लाभ पाने के लिए स्कूलों को खुद से ही ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन करना होगा। योजना के पहले दो वर्षों के लिए पोर्टल को वर्ष में चार बार खोला जाएगा। आवेदन के बाद स्कूलों का सत्यापन राज्य/केंद्र शासित प्रदेश/केवीएस/जेएनवी द्वारा किया जाएगा। इसके बाद चयन किए गए स्कूलों की लिस्ट को मंत्रालय को भेजा जाएगा। 

PM Kisan Yojana: ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन कराने के बाद भी खाते में नहीं आए पैसे, तो ये हो सकती है वजह

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed