Sukanya Samriddhi Yojana: घर में बिटिया के जन्म लेने के बाद ही अभिभावकों को उसकी पढ़ाई लिखाई से लेकर शादी की चिंता होने लगती है। ऐसे में कई अभिभावक अपने बचत के पैसों का कुछ हिस्सा उसी समय से बचाने लगते हैं, ताकि जब बिटिया बड़ी हो। उस समय उन बचत के पैसों का इस्तेमाल उसकी उच्च शिक्षा या पढ़ाई लिखाई में किया जा सके। गौरतलब बात है कि ये लोग अपने बचत के पैसों को सुरक्षित बचत योजनाओं या फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में निवेश करना पसंद करते हैं। इसी सिलसिले में आज हम आपको एक बेहद ही शानदार सरकारी स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे खासतौर पर बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए बनाया गया है। इस स्कीम का नाम सुकन्या समृद्धि योजना है। इस स्कीम की शुरुआत साल 2015 में की गई थी। देश में कई लोग अपनी बेटियों का खाता इस स्कीम में खुलवाकर निवेश कर रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
SSY: बिटिया का जीवन हो जाएगा खुशहाल, इस स्कीम में खुलवाएं उसका खाता, शादी और पढ़ाई की टेंशन होगी खत्म
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 30 Jul 2023 12:19 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन