फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM JJBY: महज 436 रुपये खर्च करने पर मिलेगा दो लाख रुपये का लाभ, जानिए क्या है स्कीम

Thu, 25 Apr 2024 02:38 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 25 Apr 2024 02:38 PM IST
विज्ञापन
What Is PM Jeevan Jyoti Bima Yojana Know Complete Details About This Scheme Here
PM Jeevan Jyoti Bima Yojana - फोटो : amar ujala

PM Jeevan Jyoti Bima Yojana: केंद्र और राज्य सरकारें देश में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए कई शानदार स्कीमों का संचालन कर रही हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको केंद्र सरकार की एक बेहद ही महत्वाकांक्षी स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना है। इस स्कीम के अंतर्गत सरकार देश के लोगों को टर्म इंश्योरेंस कवर प्रदान कर रही है। इस स्कीम में आप महज 436 रुपये का निवेश करके 2 लाख रुपये का बीमा कवर का लाभ प्राप्त कर सकती हैं। इस स्कीम में प्रीमियम जमा करने के बाद आप अपनी गैरमौजूदगी में अपने परिवार को आर्थिक रूप से सुरक्षित कर सकते हैं। अगर आप भी प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के बारे में जानना चाहते हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से - 

What Is PM Jeevan Jyoti Bima Yojana Know Complete Details About This Scheme Here
PM Jeevan Jyoti Bima Yojana - फोटो : Istock

अगर आप प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में निवेश करने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आपको कुछ बातों के बारे में पता होना जरूरी है। इस स्कीम में 18 से लेकर 50 साल की आयु के लोग आवेदन कर सकते हैं। 

What Is PM Jeevan Jyoti Bima Yojana Know Complete Details About This Scheme Here
PM Jeevan Jyoti Bima Yojana - फोटो : Istock

इस स्कीम में खाता खुलवाने के बाद आपको 436 रुपये का प्रीमियम जमा करना होता है। प्रीमियम की राशि 25 मई से लेकर 31 मई के दौरान आपके खाते से कट जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
What Is PM Jeevan Jyoti Bima Yojana Know Complete Details About This Scheme Here
PM Jeevan Jyoti Bima Yojana - फोटो : istock

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के बीमा कवर की अवधि 1 जून से लेकर 31 मई तक होती है। अगर आप इस स्कीम का लाभ लेना चाहते हैं। ऐसे में आपके पास बैंक अकाउंट का होना जरूरी है। 

जानना जरूरी: एटीएम से निकल आया है फटा पुराना नोट, तो जरूर जान लीजिए यह नियम

विज्ञापन
What Is PM Jeevan Jyoti Bima Yojana Know Complete Details About This Scheme Here
PM Jeevan Jyoti Bima Yojana - फोटो : Istock

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का लाभ लेने के लिए आपको किसी प्रकार के मेडिकल चेकअप की जरूरत नहीं होती है। योजना के अंतर्गत अगर बीमित व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है। ऐसे में नॉमिनी को दो लाख रुपये दिए जाते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed