PM Vishwakarma Yojana: शहर हों या फिर ग्रामीण इलाके, सरकार जब कोई योजना चलाती है तो लगभग हर एक जगह के लिए चलाती है। हालांकि, पात्रता के हिसाब से सभी लोग योजना से जुड़ नहीं सकते। पर जिन लोगों के लिए ये योजना चलाई जाती है, वे लाभान्वित हो सकते हैं। इसी कड़ी में पिछले साल सितंबर माह में शुरू हुई एक योजना है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना। इस योजना के अंतर्गत 18 पारंपरिक व्यापारों को जोड़ा गया है, ताकि इनसे जुड़े लोग लाभ ले सके। ऐसे में अगर आप इस योजना से जुड़ना चाहते हैं, तो आप यहां आवेदन के तरीके से लेकर योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ तक के बारे में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
{"_id":"662a13c0e053f4bf3e07193f","slug":"pm-vishwakarma-yojana-registration-process-and-benefits-list-check-here-2024-04-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Vishwakarma Yojana: कैसे कर सकते हैं पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन और क्या मिलते हैं लाभ? यहां जानें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Vishwakarma Yojana: कैसे कर सकते हैं पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन और क्या मिलते हैं लाभ? यहां जानें
Thu, 25 Apr 2024 02:00 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 25 Apr 2024 02:00 PM IST
विज्ञापन
पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन का तरीका क्या है?
- फोटो : Amar Ujala
Trending Videos
पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन का तरीका क्या है?
- फोटो : istock
मिलते हैं ये लाभ:-
- कुछ दिनों का प्रशिक्षण दिया जाता है और इसके लिए रोजाना 500 रुपये के स्टाईपैंड की व्यवस्था
- 15 हजार रुपये टूलकिट खरीदने के लिए दिए जाते हैं
- सस्ती ब्याज दर और बिना गारंटी के 3 लाख रुपये तक के लोन की सुविधा, जिसमें पहले एक लाख और फिर अतिरिक्त दो लाख का लोन दिया जाता है।
पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन का तरीका क्या है?
- फोटो : istock
क्या आप पात्र हैं?
अगर आप भी पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ना चाहते हैं, तो पहले ये जान लें कि क्या आप पात्र हैं भी या नहीं। नीचे जो लिस्ट है, वे सभी योजना के लिए पात्र माने जाते हैं...
- जो धोबी है
- जो दर्जी है
- फिशिंग नेट निर्माता हैं
- जो लोग सुनार हैं
- जो लोग लोहार का काम करते हैं
- अगर आप ताला बनाने वाले हैं
- पत्थर तराशने वाले हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन का तरीका क्या है?
- फोटो : istock
- अगर आप मूर्तिकार हैं
- गुड़िया और खिलौना निर्माता हैं
- नाई यानी बाल काटने वाले हैं
- जो मालाकार हैं
- पत्थर तोड़ने वाले हैं
- हथौड़ा और टूलकिट निर्माता हैं
- मोची/जूता बनाने वाले कारीगर हैं
- जो अस्त्रकार हैं
- जो राजमिस्त्री है
- जो लोग टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले हैं
- जो नाव निर्माता हैं आदि।
विज्ञापन
पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन का तरीका क्या है?
- फोटो : istock
आवेदन कैसे करें?
- जो लोग पात्र हैं, वे आवेदन के लिए नजदीकी जनसेवा केंद्र जा सकते हैं
- यहां पर आपको अपनी पात्रता चेक करवानी होती है और संबंधित दस्तावेज वेरिफाई करवाने होते हैं
- सब कुछ सही पाए जाने के बाद आपका आवेदन कर दिया जाता है।