Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
What is Karwa Chauth Office leave policy Check Leave entitlement and office rules in India
{"_id":"68e78c14b5f363fa7402aa6d","slug":"what-is-karwa-chauth-office-leave-policy-check-leave-entitlement-and-office-rules-in-india-2025-10-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Karwa Chauth Office Holiday: करवा चौथ पर छुट्टी लेना आपका अधिकार है? जानें क्या कहता है नियम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Karwa Chauth Office Holiday: करवा चौथ पर छुट्टी लेना आपका अधिकार है? जानें क्या कहता है नियम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 10 Oct 2025 07:08 AM IST
सार
Karwa Chauth 2025 Par Kya Office Se Chutti Milti Hai: करवा चौथ का व्रत महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं। ऐसे में क्या इस दिन आपके पास दफ्तर से छुट्टी लेने का अधिकार होता है या नहीं? चलिए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
करवा चौथ पर छुट्टी रहती है या नहीं?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Office Holiday For Karwa Chauth: करवा चौथ का व्रत इस बात 10 अक्तूबर 2025 को मनाया जा रहा है। ये पर्व हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन की अपनी अलग मान्यता है और इस दिन पत्नियां अपने पत्तियों के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। यही नहीं, कई पति भी अपनी पत्नियों के साथ ये व्रत रखते हैं।
इस दिन महिलाएं सुबह जल्दी उठकर सास से मिली हुई सरगी खाती हैं और फिर इसके बाद व्रत शुरू करती हैं। इस दिन चांद की पूजा का बड़ा महत्व है और चांद की पूजा करने के बाद ही व्रत का समापन होता है। इन सबके बीच क्या आप ये जानते हैं कि क्या करवा चौथ पर छुट्टी लेना महिलाओं या पुरुषों का अधिकारी होता है? क्या इसको लेकर कोई नियम है? तो चलिए जानते हैं करवा चौथ की छुट्टी से जुड़े नियम के बारे में...
2 of 5
करवा चौथ पर छुट्टी रहती है या नहीं?
- फोटो : Adobe Stock
क्या है करवा चौथ की छुट्टी को लेकर नियम?
अगर आप करवा चौथ के व्रत की छुट्टी चाहते हैं, तो जान लें कि केंद्र सरकार या राज्यों की तरफ से इसकी कोई सरकारी छुट्टी नहीं रहती। हर साल जो सरकारी कैलेंडर जारी होता है, उसमें करवा चौथ की छुट्टी को सरकारी छुट्टी के तौर पर नहीं दिया जाता है। हालांकि, राज्य या निजी संस्थान इस दिन वैकल्पिक छुट्टी दे सकते हैं।
3 of 5
करवा चौथ पर छुट्टी रहती है या नहीं?
- फोटो : Adobe Stock
सार्वजनिक अवकाश नहीं, निजी फैसला
करवा चौथ एक पारंपरिक और धार्मिक त्योहार है, जो मुख्य तौर पर उत्तर भारत में मनाया जाता है। ऐसे में करवा चौथ राष्ट्रीय अवकाश की सूची में शामिल नहीं है। पर अगर कोई राज्य चाहें या निजी कंपनियां चाहें तो अपने कर्मचारियों को इस दिन छुट्टी दे सकती है, ये उनके ऊपर पूरी तरह निर्भर करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
करवा चौथ पर छुट्टी रहती है या नहीं?
- फोटो : पीटीआई
क्या आप ले सकते हैं छुट्टी?
अगर आपको करवा चौथ की छुट्टी चाहिए, तो जान लें कि इस दिन सरकारी छुट्टी नहीं होती। पर अगर आप चाहें तो अपने दफ्तर में बात करके करवा चौथ की छुट्टी ले सकते हैं। आपने रिपोर्टिंग मैनेजर, एचआर डिपार्टमेंट से बात करके छुट्टी ले सकते हैं। हालांकि, ये निजी फैसला होता है, इसलिए आपको छुट्टी मिलेगी या नहीं ये आपके दफ्तर पर ही निर्भर करता है।
विज्ञापन
5 of 5
करवा चौथ पर छुट्टी रहती है या नहीं?
- फोटो : पीटीआई
महिलाओं को मिलती है सुविधा
सरकारी और कई निजी कंपनियां अपने वहां काम करने वाली महिलाओं को करवा चौथ व्रत के कारण विशेष सुविधा देते हैं। कई दफ्तर महिलाओं को छुट्टी, आधे दिन की छुट्टी या घर जल्दी जाने का विकल्प मुहैया करवाते हैं, क्योंकि इस दिन महिलाएं ही व्रत रखती हैं। इसलिए कई दफ्तर ये सुविधा देते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।