फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karwa Chauth Office Holiday: करवा चौथ पर छुट्टी लेना आपका अधिकार है? जानें क्या कहता है नियम

Fri, 10 Oct 2025 07:08 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 10 Oct 2025 07:08 AM IST
सार

Karwa Chauth 2025 Par Kya Office Se Chutti Milti Hai: करवा चौथ का व्रत महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं। ऐसे में क्या इस दिन आपके पास दफ्तर से छुट्टी लेने का अधिकार होता है या नहीं? चलिए जानते हैं।

विज्ञापन
What is Karwa Chauth Office leave policy Check Leave entitlement and office rules in India
करवा चौथ पर छुट्टी रहती है या नहीं? - फोटो : Amar Ujala

Office Holiday For Karwa Chauth: करवा चौथ का व्रत इस बात 10 अक्तूबर 2025 को मनाया जा रहा है। ये पर्व हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन की अपनी अलग मान्यता है और इस दिन पत्नियां अपने पत्तियों के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। यही नहीं, कई पति भी अपनी पत्नियों के साथ ये व्रत रखते हैं।



इस दिन महिलाएं सुबह जल्दी उठकर सास से मिली हुई सरगी खाती हैं और फिर इसके बाद व्रत शुरू करती हैं। इस दिन चांद की पूजा का बड़ा महत्व है और चांद की पूजा करने के बाद ही व्रत का समापन होता है। इन सबके बीच क्या आप ये जानते हैं कि क्या करवा चौथ पर छुट्टी लेना महिलाओं या पुरुषों का अधिकारी होता है? क्या इसको लेकर कोई नियम है? तो चलिए जानते हैं करवा चौथ की छुट्टी से जुड़े नियम के बारे में...

What is Karwa Chauth Office leave policy Check Leave entitlement and office rules in India
करवा चौथ पर छुट्टी रहती है या नहीं? - फोटो : Adobe Stock

क्या है करवा चौथ की छुट्टी को लेकर नियम?

  • अगर आप करवा चौथ के व्रत की छुट्टी चाहते हैं, तो जान लें कि केंद्र सरकार या राज्यों की तरफ से इसकी कोई सरकारी छुट्टी नहीं रहती। हर साल जो सरकारी कैलेंडर जारी होता है, उसमें करवा चौथ की छुट्टी को सरकारी छुट्टी के तौर पर नहीं दिया जाता है। हालांकि, राज्य या निजी संस्थान इस दिन वैकल्पिक छुट्टी दे सकते हैं।
What is Karwa Chauth Office leave policy Check Leave entitlement and office rules in India
करवा चौथ पर छुट्टी रहती है या नहीं? - फोटो : Adobe Stock

सार्वजनिक अवकाश नहीं, निजी फैसला

  • करवा चौथ एक पारंपरिक और धार्मिक त्योहार है, जो मुख्य तौर पर उत्तर भारत में मनाया जाता है। ऐसे में करवा चौथ राष्ट्रीय अवकाश की सूची में शामिल नहीं है। पर अगर कोई राज्य चाहें या निजी कंपनियां चाहें तो अपने कर्मचारियों को इस दिन छुट्टी दे सकती है, ये उनके ऊपर पूरी तरह निर्भर करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
What is Karwa Chauth Office leave policy Check Leave entitlement and office rules in India
करवा चौथ पर छुट्टी रहती है या नहीं? - फोटो : पीटीआई

क्या आप ले सकते हैं छुट्टी?

  • अगर आपको करवा चौथ की छुट्टी चाहिए, तो जान लें कि इस दिन सरकारी छुट्टी नहीं होती। पर अगर आप चाहें तो अपने दफ्तर में बात करके करवा चौथ की छुट्टी ले सकते हैं। आपने रिपोर्टिंग मैनेजर, एचआर डिपार्टमेंट से बात करके छुट्टी ले सकते हैं। हालांकि, ये निजी फैसला होता है, इसलिए आपको छुट्टी मिलेगी या नहीं ये आपके दफ्तर पर ही निर्भर करता है।
विज्ञापन
What is Karwa Chauth Office leave policy Check Leave entitlement and office rules in India
करवा चौथ पर छुट्टी रहती है या नहीं? - फोटो : पीटीआई

महिलाओं को मिलती है सुविधा

  • सरकारी और कई निजी कंपनियां अपने वहां काम करने वाली महिलाओं को करवा चौथ व्रत के कारण विशेष सुविधा देते हैं। कई दफ्तर महिलाओं को छुट्टी, आधे दिन की छुट्टी या घर जल्दी जाने का विकल्प मुहैया करवाते हैं, क्योंकि इस दिन महिलाएं ही व्रत रखती हैं। इसलिए कई दफ्तर ये सुविधा देते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed