Global Navigation Satellite Toll Tax System: देश में बड़ी संख्या में लोग कहीं पर आने जाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर करते हैं। हालांकि, राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर करते समय रास्ते में कई बार टोल प्लाजा आते हैं, जहां टोल टैक्स देना होता है। गौर करने वाली बात है कि पहले मैनुअली टोल टैक्स जमा करना होता था। इस कारण टोल प्लाजा पर वाहनों की एक लंबी लाइन लग जाती थी। हालांकि, अब चीजें काफी बदल चुकी हैं। फास्टैग सिस्टम आने से टोल टैक्स जमा करने की प्रक्रिया काफी सुविधाजनक हो गई है। इसमें टोल प्लाजा पर लगा स्कैनर गाड़ी पर लगे फास्टैग को स्कैन करके टोल टैक्स काट लेता है। वहीं अब सरकार एक खास तरह की योजना पर काम कर रही है, जिसके आने से कहा जा रहा है टोल प्लाजा खत्म हो सकते हैं। भारत सरकार देश में सैटेलाइट बेस्ड टोल सिस्टम को लॉन्च करने की योजना बना रही है।
Toll Tax: अब सैटेलाइट से कटेगा टोल टैक्स, मोदी सरकार देने जा रही जनता को यह तोहफा
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sat, 27 Jul 2024 05:34 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन