PM Mudra Yojana: देश में कई लोग अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं। हालांकि, बिजनेस शुरू करना कोई आसान काम नहीं होता है। इसमें काफी खर्च आता है। इसके अलावा इसमें कई रिस्क फैक्टर भी शामिल होते हैं। ऐसे में संसाधनों और पैसों के अभाव के कारण कई लोग अपना नया बिजनेस शुरू नहीं कर पाते हैं। देश की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार एक बेहद ही शानदार योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री मुद्रा योजना है। पीएम मुद्रा योजना के अंतर्गत बिना किसी कौलेटरल के बिजनेस शुरू करने के लिए 10 लाख रुपये तक का लोन दिया जाता था। हालांकि, सरकार ने बजट 2024 में लोन की सीमा को 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 20 लाख रुपये कर दिया है। इस कारण अब पीएम मुद्रा योजना के अंतर्गत लोग अपना खुद का बिजनेस शूरू करने के लिए 20 लाख रुपये तक का लोन ले सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के बारे में विस्तार से -
PM Mudra Yojana: शुरू करना चाहते हैं नया बिजनेस, तो सरकार दे रही बिना गारंटी 20 लाख रुपये तक का लोन
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sat, 27 Jul 2024 04:03 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन