फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Generic Medicines: क्या होती हैं जेनेरिक दवाएं? आखिर ब्रांडेड दवाओं की तुलना में क्यों होती हैं इतनी सस्ती

Wed, 04 Oct 2023 12:15 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 04 Oct 2023 12:15 PM IST
विज्ञापन
What Is Generic Medicines Know Why These Medicines are Cheaper
What Is Generic Medicines - फोटो : Istock

What Is Generic Medicines: आज के समय अगर किसी व्यक्ति को कोई गंभीर बीमारी हो जाए। ऐसे में इलाज में तो खर्चा आता ही है। इसके अलावा महंगी दवाएं व्यक्ति को आर्थिक तौर पर काफी कमजोर कर देती हैं। लोगों की आमदनी का एक बड़ा हिस्सा इन दवाओं को खरीदने में चला जाता है। ऐसे में लोगों की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार जेनेरिक दवाओं पर जोर दे रही है। जेनेरिक दवाएं दूसरी दवाओं की तुलना में काफी सस्ती होती हैं। सस्ती होने के कारण इन्हें खरीदने पर किसी प्रकार की आर्थिक दिक्कतें परेशान नहीं करती। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते सस्ती जेनेरिक दवाओं के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज इस खबर के माध्यम से हम आपको बताने जा रहे हैं आखिर जेनेरिक दवाएं क्या होती हैं और आम दवाओं की अपेक्षा इनकी कीमत सस्ती क्यों होती हैं?

What Is Generic Medicines Know Why These Medicines are Cheaper
What Is Generic Medicines - फोटो : Istock

क्या होती हैं जेनेरिक दवाएं?

जेनेरिक दवाएं उन दवाओं को कहा जाता है, जिनका कोई ब्रांड नेम नहीं होता है। इनको सॉल्ट नेम से बेचा और पहचाना जाता है। कई कंपनियां जो जेनेरिक दवाएं बनाती हैं। उन्होंने देश में अपना ब्रांड नेम भी बना लिया है। 

त्योहारी सीजन में ऑनलाइन बंपर सेल से आपकी जेब को लग रहा चूना, ये सच जानकर दिमाग घूम जाएगा आपका

What Is Generic Medicines Know Why These Medicines are Cheaper
What Is Generic Medicines - फोटो : Istock

इसके बाद भी उनके द्वारा बनाई गई जेनेरिक दवाएं काफी सस्ती होती हैं। भारत सरकार प्रधानमंत्री जन औषधी योजना के अंतर्गत देश में जेनेरिक दवाओं के स्टोर को खोल रही है। जेनेरिक दवाएं भी ब्रांडेड दवाओं की तरह ही असरदायक हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
What Is Generic Medicines Know Why These Medicines are Cheaper
What Is Generic Medicines - फोटो : Istock

आखिर क्यों सस्ती होती हैं जेनेरिक दवाएं?

जेनेरिक दवाओं के सस्ते होने के पीछे एक नहीं कई कारण हैं। इन दवाओं के सस्ते होने के पीछे का सबसे बड़ा कारण यह है कि इन दवाओं को बनाने में होने वाली रिसर्च और डेवलपमेंट के लिए कंपनी को खर्च नहीं करना होता है। दवा बनाने में सबसे ज्यादा पैसा खर्च रिसर्च और डेवलपमेंट में होता है। दवा बनाने के लिए रिसर्च और डेवलपमेंट पहले ही हो चुका होता है।

विज्ञापन
What Is Generic Medicines Know Why These Medicines are Cheaper
What Is Generic Medicines - फोटो : Istock

इसके अलावा जेनेरिक दवाओं का कोई प्रमोशन नहीं करना होता है। इन दवाओं की पैकेजिंग में ज्यादा खर्च नहीं आता है। इसके अलावा इन दवाओं का उत्पादन बड़े स्तर पर किया जाता है। मास प्रोडक्शन के कारण कीमतें काफी कम हो जाती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed