e-Aadhaar Benefits: आप दुकान पर सिम कार्ड लेने जाते होंगे, बैंक में खाता खुलवाने जाते होंगे या फिर किसी को पहचान के तौर पर अपना आईडी प्रूफ दिखाते होंगे आदि। आपको इन सभी कामों के लिए एक दस्तावेज की जरूरत जरूर होती होगी और वो है आपका आधार कार्ड। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई द्वारा जारी किए जाने वाले इस आधार कार्ड के और भी कई काम हैं। ऐसे में इसकी महत्वता को आसानी से समझा जा सकता है। वहीं, आपने ई-आधार का नाम भी काफी सुना होगा और हो सकता है कि कई लोग इसका इस्तेमाल भी कर रहे हों? ऐसे में आज जानेंगे कि आखिर ये ई-आधार कार्ड क्या है और इसके कैसे फटने या गुम होने का डर नहीं रहता है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"63c131710decfe4e2e0a1c9c","slug":"what-is-e-aadhaar-know-all-details-related-to-e-aadhar-news-in-hindi-2023-01-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"e-Aadhaar: क्या है ई-आधार और कैसे नहीं रहता इसके गुम होने का डर? यहां जानें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
e-Aadhaar: क्या है ई-आधार और कैसे नहीं रहता इसके गुम होने का डर? यहां जानें
Fri, 13 Jan 2023 03:58 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 13 Jan 2023 03:58 PM IST
विज्ञापन
ई-आधार का फायदा क्या है?
- फोटो : Faceboo/@aadhaarsmartcard
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ई-आधार का फायदा क्या है?
- फोटो : istock
क्या है ई-आधार?
- दरअसल, जिस तरह आपका ऑरिजनल आधार कार्ड कागज का होता है। ठीक वैसे ही ये ई-आधार कार्ड डिजिटली रूप में होता है। आप इसे अपने मोबाइल, कंप्यूटर-लैपटॉप, पैन ड्राइव आदि में रख सकते हैं। ऐसे में आप समझ गए होंगे कि डिजिटली होने के कारण इसके फटने या गुम होने का खतरा भी नहीं रहता है। साथ ही ये पूरी तरह से मान्य होता है।
ई-आधार का फायदा क्या है?
- फोटो : istock
इस तरीके से कर सकते हैं मोबाइल या कंप्यूटर में डाउनलोड:-
स्टेप 1
- अगर आप भी ई-आधार कार्ड का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो पहले इसे डाउनलोड करना होगा
- इसके लिए आपको सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट eaadhaar.uidai.gov.in पर जाना होगा
विज्ञापन
विज्ञापन
ई-आधार का फायदा क्या है?
- फोटो : istock
स्टेप 2
- फिर आपको लॉगिन वाले विकल्प पर क्लिक करना है
- अब अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें
- साथ ही स्क्रीन पर दिए हुए कैप्चा कोड को भी यहां दर्ज कर दें
विज्ञापन
ई-आधार का फायदा क्या है?
- फोटो : iStock
स्टेप 3
- इसके बाद आपको सेंड ओटीपी वाले विकल्प पर क्लिक करना है
- अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिसे यहां दर्ज करें और लॉगिन पर क्लिक कर दें